
PoK में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश, प्रदर्शनकारियों-पत्रकारों पर पुलिस ने भांजी लाठियां
AajTak
पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ लगातार छठे दिन विरोध प्रदर्शन जारी हैं. प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोलियां चलाई हैं, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं. इस्लामाबाद प्रेस क्लब में पीओके में फायरिंग के खिलाफ आवाज उठाने वाले पत्रकारों पर भी लाठियां भांजी गईं. लोग सड़कों पर उतरकर आजादी की मांग कर रहे हैं.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.










