
'PoK में जुल्म कर रहा पाकिस्तान, भुगतने होंगे अंजाम,' कश्मीर से राजनाथ सिंह की चेतावनी
AajTak
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर और लद्दाख इलाके में समग्र विकास के कार्य शुरू हो गए हैं और गिलगित और बाल्टिस्तान पहुंचने पर हम अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे. राजनाथ ने पीओके में लोगों पर पाकिस्तान के 'अत्याचारों' का उल्लेख किया और कहा कि पड़ोसी देश को 'इसके परिणाम भुगतने' होंगे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को शौर्य दिवस पर पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी दी है. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को हासिल करने के संकेत दिए हैं. राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में उसने (पाकिस्तान) जो किया है, उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. पाकिस्तान अपने कब्जे वाले कश्मीर में लोगों पर 'अत्याचार' कर रहा है और उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे. उन्होंने आगे कहा कि हमने कश्मीर का विकास कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हम गिलगित-बाल्टिस्तान नहीं पहुंच जाते.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर और लद्दाख इलाके में समग्र विकास के कार्य शुरू हो गए हैं और गिलगित और बाल्टिस्तान पहुंचने पर हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे. राजनाथ ने पीओके में लोगों पर पाकिस्तान के 'अत्याचारों' का उल्लेख किया और कहा कि पड़ोसी देश को 'इसके परिणाम भुगतने' होंगे.
आतंकवादियों का एक ही उद्देश्य है...
उन्होंने पाकिस्तान पर मानवाधिकारों के नाम पर मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप लगाया और कहा- 'पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोगों का दर्द हमें ही नहीं, बल्कि उन्हें भी परेशान करता है. आतंकवाद के 'तांडव' को जम्मू-कश्मीर ने कश्मीरियत के नाम पर देखा है, जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता है.' उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है. आतंकवादियों का एकमात्र उद्देश्य भारत को निशाना बनाना है.
पीएम मोदी ने कश्मीर से भेदभाव समाप्त कर दिया
उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में जब आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की गई तो कुछ तथाकथित बुद्धिजीवियों ने मानवाधिकारों के उल्लंघन का रोना रोया. उन्होंने कहा कि 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के केंद्र के फैसले ने जम्मू-कश्मीर में लोगों के खिलाफ भेदभाव को समाप्त कर दिया है. रक्षा मंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ भेदभाव को समाप्त किया गया था. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण का 'यज्ञ' 5 अगस्त को हासिल किया गया था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



