
PMO पहुंचा विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं से उगाही का मामला, दुकानदारों को पुलिस का अल्टीमेटम
AajTak
वाराणसी में विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर बनने के बाद श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ी है. श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ी तो ठगी की शिकायतों में भी इजाफा हुआ. विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई है. वाराणसी पुलिस और प्रशासन भी अब इसे लेकर एक्शन में आ गया है. वाराणसी पुलिस ने दुकानदारों को रेट लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं.
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में कॉरिडोर निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंच रहे हैं तो वहीं दर्शन कराने के नाम पर ठगी की घटनाएं भी सामने आई हैं. विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ ठगी की घटना की शिकायत अब प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई है.
विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कराने के नाम पर ठगी का मामला पीएमओ पहुंचा तो पुलिस-प्रशासन भी एक्टिव मोड में आ गए. आनन-फानन में वाराणसी पुलिस ने फूल-माला और प्रसाद के दुकानदारों की बैठक बुला ली और उनको रेट लिस्ट जारी करने का अल्टीमेटम दे दिया. पुलिस ने कड़ी चेतावनी दी और साफ किया कि अगले कुछ दिनों में व्यापारी रेट लिस्ट तैयार कर लें और स्वीकृति के बाद इसी के हिसाब से वाजिब दर पर ही फूल-माला और प्रसाद की बिक्री होगी.
पुलिस ने दुकानदारों को ये चेतावनी भी दी कि अगर कहीं कोई बच्चा काम करते मिला तो बाल श्रम कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि दिल्ली के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति से दर्शन कराने के नाम पर एक पंडा ने पांच हजार रुपये ऐंठ लिए. ठगी के शिकार हुए व्यक्ति ने इस संबंध में लिखित शिकायत पीएमओ से कर दी. मामला यूपी पुलिस-प्रशासन तक पहुंचा और अब वाराणसी में स्थानीय स्तर पर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से धन उगाही पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस एक्शन में आ गई है.
वाराणसी के चौक थाने में विश्वनाथ मंदिर के आसपास फूल माला और प्रसाद के दुकानदारों की बैठक बुलाई गई जिसमें खुद ACP दशाश्वमेध अवधेश पांडेय भी मौजूद रहे. एसीपी ने दुकानदारों से कहा कि आज उनकी नौकरी खतरे में आ चुकी है. PMO से लेटर आया है कि दिल्ली के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के साथ आए छह लोगों को फूल-माला के दुकानदार के सहयोग से एक पंडा ने फ्री में दर्शन करा दिया और बगैर किसी टिकट के बाबा विश्वनाथ का स्पर्श भी करा दिया लेकिन इसके बाद बाहर आकर पांच हजार रुपये ऐंठ लिए.
एसीपी के मुताबिक दिल्ली वापस लौटने के बाद उस श्रद्धालु ने PMO में लिखित शिकायत कर दी. इसके बाद DG ऑफिस के साथ ही मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए ट्वीट भी कर दिया. विश्वनाथ मंदिर से एक पुलिस अधिकारी को हटा भी दिया गया. उन्होंने दुकानदारों से बाबा विश्वनाथ के नाम पर धोखा देना बंद करने के लिए कहा और ये निर्देश भी दिए कि फूल की डलिया पर लोगो बनवा लें और पंजीकरण करा लें.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



