
PM Modi in Nepal: 'अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने से नेपालवासी भी खुश', देखें लुंबिनी में क्या बोले मोदी
AajTak
PM Modi in Nepal: बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेपाल दौरे पर हैं. नेपाल के लुम्बिनी में मोदी अपने समकक्ष शेर बहादुर देउबा से मिले. दोनों ने महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना की. वहां कोई कई अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे. नेपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने लुम्बिनी मठ क्षेत्र के भीतर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी), दिल्ली से संबंधित एक भूखंड में बौद्ध संस्कृति और विरासत के लिए एक केंद्र के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने से नेपाल वासी भी खुश हैं. नेपाल के बिना हमारे रामजी अधूरे हैं. देखें आगे क्या बोले पीएम मोदी.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











