
PM मोदी ने भेजा खालिदा जिया को संदेश, क्या फिर से पिघल रही भारत-बांग्लादेश रिश्तों में जमी बर्फ?
AajTak
भारत और बांग्लादेश के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव में हाल ही में नरमी आई है. बांग्लादेश के NSA की दिल्ली यात्रा और पीएम मोदी का खालिदा जिया की खराब सेहत पर चिंता जताना इस बदलाव के प्रमुख संकेत हैं. BNP की बढ़ती राजनीतिक भूमिका और 2026 के चुनावों में उसकी संभावित सफलता भारत के लिए महत्वपूर्ण है. दोनों देशों के NSA स्तर पर हुई बातचीत से भी भरोसा बढ़ा है.
बीते समय से भारत और बांग्लादेश के बीच ठंडे पड़ चुके रिश्तों में अब थोड़ी गर्माहट दिखने लगी है. कुछ हालिया कदमों से संकेत मिला है कि दोनों देशों के तनाव कम करने की कोशिशें शुरू हो गई हैं.
रिश्तों में जमी धूल की परत पहली बार तब हटी जब बांग्लादेश के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) चुपचाप दिल्ली आए. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और BNP प्रमुख खालिदा जिया की खराब सेहत पर चिंता जताते हुए शुभकामनाएं दीं. उनके इस संदेश से कूटनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है.
ढाका की ओर से भी नरमी
बांग्लादेश की ओर से भी भारत के खिलाफ कड़ी बयानबाजी कुछ कम हुई है. बांग्लादेशी विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन ने कहा कि कुछ अनसुलझे मुद्दों के बावजूद भारत के साथ रिश्ते आगे बढ़ेंगे.
PM मोदी का खालिदा जिया को संदेश
भारत जानता है कि शेख हसीना से जुड़ा मामला हल होने तक रिश्तों में तनाव बना रहेगा. हसीना को हाल ही में मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में मौत की सजा सुनाई गई है. वे भारत की करीबी मानी जाती थीं.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








