
PM मोदी को लिखी चिट्ठी, गृहमंत्री से की मुलाकात, भारत-कनाडा के बिगड़ते संबंधों पर क्या बोले सुखबीर बादल?
AajTak
सुखबीर सिंह बादल ने कनाडा और भारत के बिगड़ते संबंधों पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि दोनों देशों को अपने संबंध सुधारने की जरूरत है. इस बात को लेकर उन्होंने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखने के साथ-साथ गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की है.
कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद भारत और कनाडा के संबंधों में काफी तनाव आ गया है. दोनों देश अपने-अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी तक जारी कर चुके हैं. इन बिगड़े हुए हुए हालातों के बीच अकाली दल के सांसद सुखबीर सिंह बादल का बयान सामने आया है. उन्होंने दोनों देशों के बिगड़ते रिश्तों पर चिंता जाहिर करते हुए संबंधों में जल्द सुधार होने की उम्मीद जताई है. उन्होंने गुरुवार को गृहमंत्री से अमित शाह से भी मुलाकात की है.
सुखबीर सिंह बादल ने कहा,'भारत से बड़ी तादाद में लोग कनाडा जाते हैं और वहां से भारत भी आते हैं. मेरे पास हजारों लोगों के कॉल आ रहे हैं. सब पैनिक में हैं. दोनों देशों के संबंध खराब होने से लाखों लोगों की जिंदगी प्रभावित हो रही है. बहुत सारे पंजाबी कनाडा में बस गए हैं. पंजाब में दहशत का माहौल है. इसलिए भारत और कनाडा की सरकारों को इस मुद्दे का समाधान ढूंढना चाहिए.'
पीएम मोदी को लिखा पत्र
उन्होंने कहा, 'दोनों देशों (भारत और कनाडा) के बीच संबंधों को शीर्ष स्तर पर तय करने की जरूरत है. इसका खामियाजा देश की जनता को नहीं भुगतना चाहिए. मैं पीएम को पत्र इसलिए लिख रहा हूं, क्योंकि इसे जल्द निपटाने की जरूरत है. अगर यह हाथ से निकल गया था तो इसका असर बहुत सारे भारतीयों खासकर सिखों और पंजाब के लोगों पर पड़ेगा.
सिखों की गलत इमेज बन रही
सुखबीर ने आगे कहा कि एक इमेज बन रही है कि सिख आतंकवाद के साथ जुड़े हुए हैं. लेकिन यह गलत है. सिख तो राष्ट्रवादी होते हैं. जंग भी लड़ते हैं. कुर्बानी भी देते हैं. ये गलत इमेज बनाई जा रही है, उसे रोकना चाहिए.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










