
PM पद पर मोदी के 8 साल पूरे... शिमला से किसानों को करेंगे संबोधित, किसान सम्मान निधि की अगली किस्त करेंगे जारी
AajTak
देश की सत्ता पर नरेंद्र मोदी को काबिज हुए आठ साल पूरे हो गए हैं. इसमें पहले कार्यकाल के 5 साल और दूसरे कार्यकाल के 3 साल शामिल हैं. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की तीसरी सालगिरह आज (26 मई) है. भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल के जश्न मनाने की तैयारी भी कर चुकी है.
देश की सत्ता पर नरेंद्र मोदी को काबिज हुए आठ साल पूरे हो गए हैं. इसमें पहले कार्यकाल के 5 साल और दूसरे कार्यकाल के 3 साल शामिल हैं. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की तीसरी सालगिरह आज (26 मई) है. भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल के जश्न मनाने की तैयारी भी कर चुकी है. प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद दामोदर दास मोदी ने अपने आठ साल पूरे कर लिए हैं. 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर पहली बार शपथ ली थी. इसके बाद 2019 के आम चुनावों प्रचंड जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने दोबारा पीएम पद की शपथ ली थी. आज यानी 26 मई को दूसरे कार्यकाल के तीसरे सालगिरह के मौके पर भाजपा की ओर से मेगा कार्यक्रम की जानकारी दी गई है.
पीएम नरेंद्र मोदी 31 मई यानी सोमवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में होंगे. पीएम मोदी यहां एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. करीब 50 हजार किसान शिमला में पीएम मोदी के इस प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसी कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी देश भर के किसानों को किसान सम्मान निधि योजना कि अगले किस्त ऑनलाइन रिलीज करेंगे. यहां से पीएम मोदी देशभर के किसानों को संबोधित भी करेंगे. देश के अलग-अलग राज्यों के किसान पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को लाइव सुनेंगे.
देश में 67 लोकेशन पर पीएम के कार्यक्रम को किसान सुनेंगे लाइव
शिमला में पीएम मोदी के होने वाले इस कार्यक्रम को देशभर के करीब 67 लोकेशन पर लाइव सुना जाएगा. इन लोकेशन्स पर किसान केंद्रीय मंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल के साथ पीएम मोदी के संबोधन को सुनेंगे.
कौन केंद्रीय मंत्री कहां रहेंगे मौजूद....
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी- नागपुर स्मृति ईरानी- अमेठी कौशल किशोर- लखनऊ महेंद्र नाथ पांडे- चंदौली अश्वनी वैष्णव- कोलकाता उपराज्यपाल मनोज सिन्हा- श्रीनगर ज्योतिरादित्य सिंधिया- जबलपुर पीयूष गोयल- मुम्बई धर्मेंद्र प्रधान- कटक हरदीप पूरी- लुधियाना गजेंद्र शेखावत- जयपुर मुख्तार अब्बास नकवी- लक्षद्वीप अनुराग ठाकुर- शिमला में पीएम के साथ मनसुख मंडविया- भावनगर गिरिराज सिंह- पटना एस. जयशंकर- बड़ोदरा नरेंद्र सिंह तोमर- दिल्ली

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







