
PM नरेंद्र मोदी का दिल्ली में रैली... ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
AajTak
दिल्ली पुलिस के एडवाइजरी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी बुधवार शाम 6 बजे द्वारका सेक्टर-14 के डीडीए पार्क जाएंगे और रैली को संबोधित करेंगे. इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जिससे आसपास की सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है. बता दें कि दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में रैली होने वाली है. इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने यातायात डायवर्जन के संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है. साथ ही लोगों से कुछ सड़कों पर जाने से बचने के लिए कहा है. बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होगा.
दिल्ली पुलिस के एडवाइजरी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी बुधवार शाम 6 बजे द्वारका सेक्टर-14 के डीडीए पार्क जाएंगे और रैली को संबोधित करेंगे. इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जिससे आसपास की सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है.
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी काशी में महिला मतदाताओं से करेंगे संवाद, क्या है बीजेपी की रणनीति?
'जारी एडवाइजरी में कही ये बात'
दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है कि इस्कॉन चौक, ओम अपार्टमेंट चौक, गोल्फ कोर्स रोड पर डीएक्सआर टी-पॉइंट, द्वारका मोड़, कारगिल चौक, राजपुरी क्रॉसिंग आदि से यातायात को डायवर्ट किया जाएगा.
इसके अलावा लोगों से द्वारका रोड नंबर 201, एनएसयूटी टी-पॉइंट से वेगास मॉल तक, पीपल चौक, रोड नंबर 205 और रोड नंबर 210 से बचने को कहा है. बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की सावधानीपूर्वक योजना बनाएं.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







