
PM के मुफ्त राशन स्कीम बढ़ाने के ऐलान को कांग्रेस ने बताया आचार संहिता उल्लंघन, EC से करेगी शिकायत
AajTak
पिछले हफ्ते छत्तीसगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मुफ्त राशन योजना को 5 साल के लिए बढ़ाने का ऐलान किया था. कांग्रेस ने पीएम मोदी के इस ऐलान पर आपत्ति जताई है और इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया है.
कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को पांच साल के लिए बढ़ाने का ऐलान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. क्योंकि पीएम मोदी ने ये ऐलान छत्तीसगढ़ चुनाव अभियान के दौरान किया.
पार्टी ने चुनाव आयोग से पूछा कि क्या चुनाव आयोग इस पर ध्यान देगा और कार्रवाई करेगा. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा, पांच साल का विस्तार न सिर्फ पीएम की कमजोर होती छवि की पहचान है, बल्कि गहराते आर्थिक संकट और वित्तीय पीड़ा की भी पहचान है. उन्होंने लिखा, हताश पीएम ने छत्तीसगढ़ चुनाव अभियान के बीच में पीएम गरीब कल्याण योजना के पांच साल के विस्तार की घोषणा की. यह आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है. क्या चुनाव आयोग इस पर कार्रवाई करेगा. उन्होंने कहा, ''अब यह पता चला है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अभी तक विस्तार को मंजूरी नहीं दी है. वास्तव में, यह आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि पीएम मोदी इसी तरह से काम करते हैं. पहले इसकी घोषणा, फिर कैबिनेट से मंजूरी.'' जयराम रमेश ने नोटबंदी की ओर इशारा करते हुए कहा, याद कीजिए 8 नवंबर 2016.
पिछले हफ्ते छत्तीसगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मुफ्त राशन योजना को 5 साल के लिए बढ़ाने का ऐलान किया था. पीएम मोदी ने कहा, कोरोना के समय गरीबों के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी कि वे अपने बच्चों को क्या खिलाएंगे. तब मैंने फैसला किया, मैं किसी गरीब को भूखा नहीं सोने दूंगा. ऐसे में बीजेपी सरकार ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का ऐलान किया.
पीएम ने कहा था, यहां तक आज भी इस योजना के तहत लाखों गरीब लोगों को फ्री राशन मिल रहा है. यह योजना दिसंबर में खत्म हो रही है. लेकिन आज आपका बेटा, जो आपके बीच आया है, उसने फैसला किया है कि बीजेपी सरकार इस राशन स्कीम को अगले 5 सालों के लिए बढ़ाएगी. इससे 80 करोड़ गरीब लोगों को लाभ मिलेगा.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










