
PM के 'जबरा' फैन से मिलिए, जो 2015 से अब तक मोदी की 101 रैलियों में बने हनुमान
AajTak
वैसी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हजारों प्रशंसक हैं लेकिन सरवन साह नाम का बेगूसराय का एक शख्स पीएम का हनुमान बनकर जी रहा है. साह ने 8 अक्टूबर 2015 में बेगूसराय में हुई पीएम मोदी की रैली से अपनी यात्रा शुरू की और अब यूपी में आयोजित पीएम मोदी की 101वीं रैली में भाग लेने के बाद बेगूसराय पहुंचे हैं.
बिहार के बेगूसराय का रहने वाला एक शख्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डाई हार्ड फैन है. प्रशंसक भी ऐसा वैसा नहीं, ऐसा प्रशंसक जो अपने जीवन का अमूल्य समय पीएम का हनुमान बनकर जी रहा है. बेगूसराय के रहने वाले इस शख्सियत का नाम है सरवन साह. सरवन साह ने 8 अक्टूबर 2015 में बेगूसराय में हुई पीएम मोदी की रैली से अपनी यात्रा शुरू की और अब यूपी में आयोजित पीएम मोदी की 101वीं रैली में भाग लेने के बाद बेगूसराय पहुंचे हैं. जहां उनका पाग और माला पहनाकर स्वागत किया गया. सरवन साह पीएम मोदी की 101 रैलियों में हनुमान बन चुके हैं.
साष्टांग प्रणाम करते हैं लोग
पीएम की रैली में हनुमान बनने वाले सरवन साह का जीवन अब बदल चुका है. लोग उन्हें हनुमान मानकर श्रद्धा से इज्जत करते हैं और उन्हें साष्टांग प्रणाम भी करते हैं. सरवन साह पीएम मोदी की सभी रैलियों में हनुमान के गेटअप में दिख चुके हैं. सभी रैलियों में सरवन साह आकर्षण का केंद्र होते हैं और इन्हें लोग काफी पसंद करते हैं.
पीएम की रैलियों में पहुंचते हैं अपने खर्चे पर
सरवन साह बेगूसराय जिले के पन्हास के रहने वाले हैं और कोर्ट में मुंशी का काम करत हैं. सरवन की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है. इसके बाद भी अपने खर्चे पर पीएम की सभी रैलियों में पहुंचते हैं. अब स्थानीय लोगों ने भारतीय जनता पार्टी से सरवन साह का खर्च उठाने की अपील की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सरवन साह को देश के विभिन्न हिस्सों में जाने के लिए बीजेपी की ओर से खर्चा उठाया जाए.
पीएम मोदी को मानते हैं कलयुग का राम

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










