
Phogat Sisters: गीता, बबीता और अब विनेश... 6 धाकड़ छोरियों का फोगाट परिवार, हर बहन ने किया है भारत का नाम रोशन
AajTak
Vinesh Phogat Family: विनेश फोगाट भारतीय महिला कुश्ती के इतिहास में पहली खिलाड़ी बन गई हैं, जो ओलंपिक में गोल्ड मेडल के लिए खेलेंगी. विनेश ने 6 अगस्त को 50 किग्रा फ्रीस्टाइल इवेंट के सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर को मात दी. वैसे विनेश का फोगाट परिवार भारत में रेसलिंग के क्षेत्र में जाना माना नाम है.
Vinesh Phogat and Phogat Sisters: विनेश फोगाट ने मंगलवार (6 अगस्त) को महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल इवेंट के सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर युसनेइलिस गुजमैन (Yusneylys Guzman) को 5-0 से हराया. अब विनेश का फाइनल यानी गोल्ड मेडल मुकाबला बुधवार (7 अगस्त) को होगा. उनके पास अब गोल्ड मेडल जीतने का भी सुनहरा मौका है. कुल मिलाकर विनेश ने भारत के लिए एक मेडल तो पक्का कर लिया है.
वैसे विनेश जिस फोगाट परिवार से आती हैं, उस परिवार की 6 बेटियों में से हरेक ने भारत का नाम रोशन किया है. विनेश फोगाट के ताऊ और गुरु महावीर फोगाट की कहानी 'दंगल' फिल्म में दिखाई जा चुकी है. फोगाट को उनकी कोचिंग की वजह से भारत सरकार द्रोणाचार्य सम्मान भी दे चुकी है.
#Phogat sisters with brother pic.twitter.com/NCWDS6X285
फोगाट रेसलर सिस्टर्स की बात की जाए तो इनमें गीता, बबीता, प्रियंका, रितु, विनेश और संगीता हैं. इनमें गीता, बबीता, रितु और संगीता पूर्व पहलवान और कोच महावीर सिंह फोगट की बेटियां हैं. वहीं प्रियंका और विनेश का पालन-पोषण महावीर ने किया था. विनेश ने अपने पिता राजपाल को 9 साल की उम्र में खो दिया था. महावीर फोगाट विनेश के ताऊ हैं.
महावीर फोगाट ने सभी छह बहनों को भिवानी जिले के अपने गांव बलाली में कुश्ती की बारीकियां सिखाईं. फोगाट बहनों में से तीन, गीता, बबीता और विनेश, राष्ट्रमंडल खेलों में विभिन्न भार वर्गों में स्वर्ण पदक विजेता हैं, जबकि प्रियंका ने एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है. रितु राष्ट्रीय चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता हैं और संगीता ने एज लेवल की इंटरनेशनल अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीते हैं.
"Four sisters, four different personalities, one unbreakable sisterhood. 💖" pic.twitter.com/w8axIncITe

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










