
PFI पर छापे को लेकर राहुल गांधी बोले- सांप्रदायिकता के मसले पर जीरो टॉलरेंस की जरूरत
AajTak
गुरुवार को देश के कई राज्यों में छापेमारी के दौरान पीएफआई के 100 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए हैं. इस मेगा ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए एनआईए ने पूरी तैयारी कर रखी थी. इस ऑपरेशन बेहद गोपनीय रखा गया था. इस अभियान में एनआईए ही नहीं बल्कि और भी जांच एजेंसियां शामिल हैं.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) से जुड़े लोगों और उनके ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का बयान आया है. उन्होंने कहा कि सांप्रदायिकता के संबंध में जीरो टॉलरेंस होना चाहिए. केरल के एर्नाकुलम में मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ये बातें कहीं.
बता दें कि गुरुवार को देश के कई राज्यों में छापेमारी के दौरान पीएफआई के 100 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए हैं. इस मेगा ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए एनआईए ने पूरी तैयारी कर रखी थी. इस ऑपरेशन बेहद गोपनीय रखा गया था. बाकायदा कंट्रोल रूम बनाकर इस सबसे बड़े ऑपरेशन की मॉनिटिरिंग की जा रही है. इस अभियान में एनआईए ही नहीं बल्कि और भी जांच एजेंसियां शामिल हैं.
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने साफ कहा कि वो अपने पुराने रुख पर कायम है यानी वो अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे. राहुल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का पद एक संगठन का नहीं, विचारधारा का है. इसलिए मेरी सलाह है कि जो कोई भी कांग्रेस का अध्यक्ष बने, उसे यह याद रखना चाहिए कि वह एक विचारधारा, एक विश्वास प्रणाली और भारत की दृष्टि का प्रतिनिधित्व करेगा.
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल ने कहा कि यात्रा की सफलता कुछ विचारों पर आधारित है. पहला विचार यह है कि एक भारत अखंड खड़ा है, अपने आप से युद्ध में नहीं है, अपनों से नाराज़ नहीं है, नफरत से भरा नहीं है. यह यात्रा कुछ ऐसा है जिसकी अधिकांश भारतीय लोग सराहना करते हैं और पसंद करते हैं.
उन्होंने कहा कि दो अन्य विचार भी हैं जो यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं. एक है बेरोजगारी का स्तर, जिसका सामना आज भारत कर रहा है. दूसरा मुद्दा कीमतों का है. ये विचार हैं जो यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं और प्रोत्साहित कर रहे हैं. ये विचार आपस में जुड़े हुए हैं.
बता दें कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई. केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री के मुताबिक, चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर के बीच होगी. नामांकन पत्रों की जांच एक अक्टूबर जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर होगी. एक से अधिक उम्मीदवार होने पर चुनाव 17 अक्टूबर को होगा. मतों की गिनती और नतीजों की घोषणा 19 अक्टूबर को होगी.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



