
PF Interest Rate Slashed: कभी PF पर मिलता था 12% ब्याज, अब मोदी सरकार ने चलाई कैंची, इतना होगा नुकसान
AajTak
How To Calculate Interest on PF: भारत में PF की शुरुआत 1952 में हुई थी और तब इस पर बेहद मामूली ब्याज मिलता था. किसी भी एम्पलॉई की बेसिक सैलरी और डीए का 12 फीसदी हिस्सा पीएफ में जमा होता है. एम्पलॉयर की ओर से 3.67 फीसदी पीएफ खाते में जमा होता है.
PF Interest Rate Reduced: मोदी सरकार (MoDi Govt) ने होली से एक सप्ताह पहले नौकरी-पेशा लोगों को बड़ा झटका दे दिया है. नौकरी से रिटायर होने के बाद की सोशल सिक्योरिटी यानी पीएफ (PF) पर एक बार फिर से ब्याज दर कम हो चुकी है. इसे 8.5 फीसदी से घटाकर 8.1 फीसदी करने का फैसला लिया गया है. यह चार दशक से भी ज्यादा समय में पीएफ पर ब्याज दर (Interest Rate On PF) का सबसे निचला स्तर है. इससे पहले पीएफ पर ब्याज की सबसे कम दर 8 फीसदी 1977-78 में थी. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कभी पीएफ पर 12 फीसदी तक ब्याज मिला करता था. आइए जानते हैं कि होली का रंग फीका करने वाले इस फैसले से आपको कितना नुकसान होने वाला है.
जानें EPFO और PF का संक्षिप्त इतिहास
नुकसान जानने से पहले हम आपको इस सबसे बड़ी सोशल सिक्योरिटी का संक्षिप्त इतिहास बताने जा रहे हैं. हम आपको ये भी बताएंगे कि पीएफ पर मिलने वाले ब्याज को कैसे कैलकुलेट किया जाता है. ये चीजें जानने के बाद यह समझने में आसानी होगी कि पीएफ पर ब्याज दर को 8.5 फीसदी से घटाकर 8.1 फीसदी किए जाने से आपके फ्यूचर को कितना नुकसान होने वाला है.
शुरू में महज 3 फीसदी मिलता था ब्याज
नौकरी-पेशा लोगों की सोशल सिक्योरिटी के लिए भारत में 1952 में EPFO का गठन हुआ था. हालांकि तब पीएफ पर मिलने वाला ब्याज बेहद कम था. पीएफ पर ब्याज दर की शुरुआत महज 3 फीसदी के स्तर से हुई और इसके बाद लगातार इसे बढ़ाया गया. सबसे पहले 1955-56 में पीएफ पर ब्याज की दर को बढ़ाकर 3.50 फीसदी किया गया. आठ साल के अंतराल के बाद 1963-64 में इसे फिर से बढ़ाया गया और ब्याज दर 4 फीसदी हो गई. इसके बाद हर साल पीएफ की ब्याज दर को 0.25 फीसदी बढ़ाने की परंपरा बन गई.
इतने साल बाद 8 फीसदी के पार हुआ ब्याज

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










