
Patiala Violence: पटियाला में तनाव, कर्फ्यू के बीच आज हिंदू संगठन ने बुलाया बंद, मंदिर पर हमले के खिलाफ एक्शन की मांग
AajTak
Patiala Violence: पंजाब के पटियाला में खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च के दौरान हुई हिंसा से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. हिंसा के दौरान काली माता मंदिर पर हुए हमले के विरोध में आज हिंदू संगठन ने बंद का ऐलान किया है.
पंजाब के पटियाला में शिवसैनिकों और खालिस्तान समर्थकों के बीच हुई हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. हिंसा के दौरान काली मंदिर पर हुए हमले के विरोध में आज (30 अप्रैल को) शिवसेना हिंदुस्तान नाम के हिंदू संगठन ने पटियाला में बंद का ऐलान किया है. संगठन के अध्यक्ष के अध्यक्ष पवन गुप्ता का कहना है कि मार्च से काली मंदिर का कोई लेना-देना नहीं था. लेकिन फिर भी खालिस्तान समर्थकों ने मंदिर पर हमला करके बेअदबी की है. गुप्ता आज खालिस्तान समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करेंगे.
एहतियात के तौर पर प्रशासन ने शुक्रवार शाम 7 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक शहर में कर्फ्यू लगा दिया. अब प्रशासन की नजरें आज घटने वाले घटनाक्रम पर है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस-प्रशासन के उच्च अधिकारियों की बैठक बुलाकर घटना की तुरंत जांच करने के आदेश दिए हैं. बता दें कि 29 अप्रैल को शिवसेना (बालासाहब) के कार्यकर्ताओं ने पटियाला में खालिस्तान मुर्दाबाद मार्चा का आयोजन किया था. इस दौरान शिनसैनिकों और खालिस्तान समर्थकों के बीच झड़प हो गई थी. मार्च की अगुवाई करने वाले हरीश सिंगला की कार पर पथराव भी किया गया था.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नानक सिंह के मुताबिक खालिस्तान विरोधी मार्च के दौरान हिंसा में 4 लोग घायल हुए हैं. इनमें 2 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. घायल होने वाले पुलिसकर्मियों में एक पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल है. एसएसपी का कहना है कि प्रोटेस्ट मार्च की अनुमति नहीं दी गई थी. वहीं, इस घटना के बाद शिव सेना ने हरीश सिंगला को पार्टी से निकाल दिया है. शिवसेना पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष ने सिंगला को पार्टी से निकाले जाने की बात कही है. प्रदेशाध्यक्ष के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य ठाकरे के कहने पर हरीश को निकाला गया है.
पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग
झड़प के दौरान लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और फायरिंग भी की. पुलिस का कहना है कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर हालात को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाए गए. वहीं, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तनावपूर्ण हालात पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि पटियाला के लोग शांति प्रिय हैं. उन्होंने लोगों से किसी तरह के उकसावे में नहीं आने की अपील की और उम्मीद जताई कि पंजाब पुलिस लॉ एंड ऑर्डर सुनिश्चित करेगी.
राहुल गांधी बोले- सीमावर्ती राज्य में शांति जरूरी

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









