
Palghar: गर्लफ्रेंड से मिलने नशे में पहुंचा शादीशुदा युवक, घर पर ही थे लड़की के पिता और फिर...
AajTak
महाराष्ट्र के पालघर (Palghar) में एक युवक नशे में अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा. इस दौरान वह प्रेमिका और उसके पिता से विवाद करने लगा. आरोप है कि झगड़े के बीच युवक गिर गया, जिससे उसे चोट आई. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मृतक की प्रेमिका और उसके पिता पर केस दर्ज किया है.
महाराष्ट्र के पालघर जिले (Palghar) में एक शादीशुदा युवक अपनी गर्लफ्रेंड (girlfriend) के घर नशे में पहुंचा था. इस दौरान लड़की के पिता भी घर पर मौजूद थे. युवक अपनी प्रेमिका और उसके पिता के साथ विवाद करने लगा. इसी दौरान वह गिर गया, जिससे उसे चोट आई. युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतक की प्रेमिका और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है.
एजेंसी के अनुसार, यह मामला पालघर के मानिकपुर पुलिस स्टेशन एरिया में साल 2021 का है. यहां 29 वर्षीय सिकंदर मोबिन अंसारी नाम का युवक अपनी गर्लफ्रेंड (girlfriend) के घर पर मिलने पहुंचा था. मोबिन अंसारी अक्सर नशे में वहां जाता था.
आरोप है कि जून 2021 में युवक गर्लफ्रेंड (girlfriend) के घर गया. उस समय घर पर उसकी प्रेमिका के पिता भी मौजूद थे. युवक नशे में था तो वह प्रेमिका और उसके पिता से झगड़ा करने लगा. इसी बीच विवाद करते हुए वह गिर गया, जिससे उसे चोट आ गई. इसके बाद जानकारी उसके परिजनों को दी गई.
यह भी पढ़ें: Fatehpur: प्रेम प्रसंग में बेटी ने की आत्महत्या, बदनामी के डर से घरवालों ने लाश घर में छुपाई, बदबू आने पर किया ये काम
मौके पर पहुंचे युवक के परिवार के सदस्यों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया कि युवक की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई थी, जो अननेचुरल डेथ थी. रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मृतक की गर्लफ्रेंड और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
दोनों के खिलाफ पालघर के मानिकपुर पुलिस स्टेशन से जुड़े एक पुलिसकर्मी की शिकायत के आधार पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया था. पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपियों की पहचान मानिकपुर निवासी नीलेश और उसकी बेटी के रूप में हुई है. सिकंदर मोबिन अंसारी विवाहित था. वह आरोपी महिला से प्यार करता था. अक्सर उसके घर जाता था.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




