
Pakistan YouTuber shot dead: पाकिस्तानी यूट्यूबर को कराची में सिक्योरिटी गार्ड ने मारी गोली, भारत- पाकिस्तान मैच पर बना रहा था VIDEO
AajTak
Pakistan YouTuber Killed in Karachi: भारत और पाकिस्तान मैच पर एक यूट्यूबर को एक सिक्योरिटी गार्ड की वीडियो बाइट लेना भारी पड़ गया. गार्ड ने यूट्यूबर को गोली मार दी. यह मामला सरेआम पाकिस्तान के कराची शहर में सामने आया.
Pakistan YouTuber Murder: भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मुकाबला न्यूयॉर्क में हुआ. भारत ने इस मुकाबले को शानदार तरीके से जीतकर 6 रनों से अपने नाम किया. इस मुकाबले के बाद पाकिस्तानी फैन्स एक बार फिर निराश दिखे.
वहीं इस मैच से संबधित एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई, जहां एक यूट्यूबर को सिक्योरिटी गार्ड ने कराची में गोली मार दी. यह देख आसपास के लोग भी सन्न रह गए. यूट्यूबर साद भारत पाकिस्तान मैच पर लोगों की राय ले रहा था.
पाकिस्तान में मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, साद अहमद नामक यूट्यूबर कराची में मोबाइल मार्केट में गया और कई दुकानदारों की वीडियो बाइट ली, इसी दौरान वह एक सिक्योरिटी गार्ड के सामने आया और उसके राय जानने की कोशिश की. हालांकि, इस गार्ड को कोई दिलचस्पी नहीं थी. इसके बाद उसने कथित तौर पर साद को गोली मार दी. दरअसल, गार्ड उसके सामने माइक्रोफोन रखने पर भड़क गया.
चश्मदीदों के मुताबिक, सिक्योरिटी गार्ड इसके बाद तैश में आ गया और उसने साद को अपनी बंदूक से गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने साद को मृत घोषित कर दिया.
'जियो टीवी' की एक खबर में साद के एक दोस्त ने कहा कि वह परिवार के लिए कमाने वाला एकमात्र व्यक्ति था. साद शादीशुदा थे, वह दो बच्चों के पिता थे. कराची के मोबाइल मार्केट में इस हादसे के बाद अफरातफरी मच गई.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











