
Pakistan Politics: लंदन में इमरान खान और नवाज शरीफ के समर्थकों में झड़प, हाथापाई
AajTak
पाकिस्तान में इमरान सरकार आखिरकार गिर गई. अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान इमरान के खिलाफ 174 वोट मिले. सत्ता से बेदखल होते ही इमरान पर पाबंदियों का दौर शुरू हो गया है. वह देश छोड़कर नहीं जा सकेंगे. वहीं उनकी पार्टी के नेता अर्सलन खालिद के घर छापा मारा गया है. उधर, अविश्वास प्रस्ताव में इमरान की हार के बाद अब शाहबाज शरीफ का पीएम बनना तय माना जा रहा है. जिसके बाद लंदन में नवाज शरीफ के घर के बाहर समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे थे. एकाएक माहौल तनावपूर्ण हो गया जब वहा इमरान खान के समर्थक आ पहुंचे. दोनों गुटों में जमकर हाथापाई हुई. पुलिस की मौजूदगी में मामले को शांत कराया गया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











