
Pakistan Floods: पाकिस्तान में बाढ़ ने ली 1100 से ज्यादा लोगों की जान
AajTak
पाकिस्तान में लगातार बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ की वजह से 1100 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. जबकि करोड़ों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार दुनियाभर से मदद मांग रही है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पाकिस्तान में बाढ़ की वजह से मचे हाहाकार पर दुख जताया है. नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के आंकड़ों के अनुसार, आर्थिक तंगी झेल रहे पाकिस्तान में आफत बनकर आई बाढ़ मंगलवार तक 1136 लोगों को अपनी चपेट में ले चुकी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











