
Pakistan Flood: चीन ने पाकिस्तान को किया बर्बाद! बाकी काम मौसम ने...
AajTak
पाकिस्तान में भयानक बाढ़ से करीब 1350 लोगों की मौत हो गई. 115 जिले में से 110 डूबे हुए हैं. इसकी वजह क्या है? वजह हैं चीन और जलवायु परिवर्तन. आप हैरान होंगे चीन तो पाकिस्तान का दोस्त है. नहीं... वह उसे खोखला कर रहा है. जानिए कैसे?
पाकिस्तान का दोस्त है चीन. कम से कम चीन के काम तो यही दिखाते हैं. लेकिन ये सच नहीं है. पाकिस्तान में आई भयानक बाढ़ की वजह चीन है. चीन के विकास कार्यों की वजह से पाकिस्तान में जलवायु परिवर्तन तेजी से हो रहा है. चीन कई सारे विकास कार्य कर रहा है. पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा, गिलगिट-बाल्टिस्तान, पंजाब, बलूचिस्तान, सिंध और पाक अधिकृत कश्मीर. इन प्रोजेक्ट को चीन और पाकिस्तान ने नाम दिया है चाइना पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (China Pakistan Economic Corridor - CPEC).
पाक अधिकृत कश्मीर (POK), गिलगिट-बाल्टिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा ये तीनों बहुत ऊंचाई पर है. अधिकतम ऊंचाई 8469 मीटर यानी 27,785 फीट है. चीन गिलगिट-बाल्टिस्तान और खैबर-पख्तूनख्वा में चार सड़कें बनवा रहा है. गिलगिट के खुंजरेब में रेलवे लाइन बिछा रहा है. कुल मिलाकर पांच रेलवे प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है. इसके अलावा कई बांध बनवाएं हैं. जिनमें से कुछ पाक-अधिकृत कश्मीर, गिलगिट-बाल्टिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में मौजूद हैं.
पाकिस्तान में कितना नुकसान, पहले जानिए उनके आंकड़े
पाकिस्तान डिजास्टर मैनेजमेंट ने बाढ़ की वजह से जो नुकसान के आंकड़ें बताए हैं. वो भयावह हैं. 1350 लोगों की मौत हो गई. 5 करोड़ लोग विस्थापित हुए हैं. 90 लाख मवेशियों की जान चली गई. 10 लाख घर बह गए. 40 से ज्यादा जलस्रोत यानी बाढ़, तालाब, नदियां उफन रही हैं. 220 से ज्यादा ब्रिज, पुल नदियों में टूटकर बह गए. 90 फीसदी फसल खराब हो गई. देश का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूबा है. 10 बिलियन डॉलर्स यानी करीब 80 हजार करोड़ रुपये का नुकसान पाकिस्तान झेल चुका है. ऐसी आफत का जिम्मेदार कौन है?
चीन के पावर प्रोजेक्ट, पहाड़ों पर सड़कें और रेल लाइनें
ज्यादातर हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट और बिजली उत्पादन करने वाले यूनिट्स कोयले से चलते हैं. जिसकी वजह से हो रहे प्रदूषण से पहाड़ों पर वातावरण बिगड़ रहा है. तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. इससे पहाड़ों पर नुकसान पहुंच रहा है. पाक अधिकृत कश्मीर (POK), गिलगिट-बाल्टिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा पूरे के पूरे पहाड़ी इलाके हैं. काराकोरम रेंज हैं यहां पर. इस रेंज समेत पूरे पाकिस्तान के ऊपरी इलाके में 7200 से ज्यादा ग्लेशियर्स हैं. चीन के कार्यों की वजह से बढ़ रहे तापमान से ग्लेशियर पिघल रहे हैं. ये मॉनसूनी बारिश में और ज्यादा खतरा बढ़ा रहे हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










