
Pakistan: शहबाज मंत्रिमंडल में शामिल हुए 34 मंत्री, बिलावल भुट्टो 'दरकिनार'
AajTak
Pakistan Latest News: पाकिस्तान में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की कैबिनेट ने मंगलवार को शपथ ले ली. कैबिनेट में 3 मिनिस्टर ऑफ स्टेट समेत 34 मंत्री हैं. इसके अलावा प्रधानमंत्री के तीन सलाहकारों ने शपथ ली है.
पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के मंत्रिमंडल के 34 सदस्यों ने कई दिन के इंतजार के बाद आखिरकार मंगलवार को पद की शपथ ली. अपने मंत्रिमंडल में शहबाज शरीफ ने अनुभवी नेताओं और युवाओं का खास तेल मेल बैठाया है.
शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) को 13 मंत्रालय मिले हैं और नौ मंत्रालय पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) को दिए गए हैं. जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) को चार मंत्रालय सौंपे गए और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) को दो मंत्रालय मिले हैं. वहीं, नए मंत्रिमंडल में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी को दरकिनार कर दिया गया है. उन्हें किसी भी मंत्रालय की जिम्मेदारी नहीं दी गई है.
जबकि जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फज्ल (जेयूआई-एफ) से चार और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) से दो मंत्री बनाये गये हैं. अन्य घटक दलों, जैसे- ब्लूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी), पाकिस्तान मुस्लिम लीग-क्यू और जम्हूरी वतन पार्टी को एक-एक मंत्री पद हासिल हुआ है.
मंत्रिमंडल में बीएपी के इसरार तारिन, जेडब्ल्यूपी के शाहजैन बुगती और पीएमएल-क्यू के तारिक बशीर चीमा भी शामिल हैं. पीएमएल-एन के आमिर मुक़म, पीपीपी के क़मर जमां कैरा और जहांगीर तारीन समूह के औन चौधरी को प्रधानमंत्री का सलाहकार बनाया गया है. आयशा घोष पाशा, अब्दुल रहमान कांजो और हिना रब्बानी खार नए मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री हैं.किसे कौन से मंत्रालय की कमान?
मंत्रालय का नाम मंत्री का नाम
सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब योजना और विकास मंत्री अहसान इकबाल गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह वित्त और राजस्व मंत्री मिफ्ताह इस्माइल कानून और न्याय मंत्री आजम नज़ीर तरारी नारकोटिक्स नियंत्रण मंत्री नवाबज़ादा शाज़ैन बुगती धार्मिक मामलों के मंत्री मुफ्ती अब्दुल शकूर राज्यों और सीमांत क्षेत्र मुहम्मद तलहा महमूद संचार मंत्री असद महमूद खाद्य और सुरक्षा मंत्री तारिक बशीर चीमा आईटी और दूरसंचार मंत्री सैयद अमीन-उल-हक उद्योग मंत्री सैयद मुर्तजा महमूदी रक्षा उत्पादन मंत्री मुहम्मद इसरार तरीन रेल मंत्री ख्वाजा साद रफीक संसदीय कार्य मंत्री मुर्तजा जावेद अब्बासी

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.








