
Pakistan ने चीन में बने इन फाइटर जेट्स और बमों से किया Iran पर हमला, जानिए उनकी ताकत
AajTak
पहले ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एयरस्ट्राइक की. हमला मिसाइलों से था. फिर पाकिस्तान ने अपने फाइटर जेट्स से ईरान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया. आइए जानते हैं कि पाकिस्तान ने किन फाइटर जेट्स की मदद ली और कौन से बमों को दागा.
ईरान के हमलों से नाराज पाकिस्तान ने भी बदले में एयरस्ट्राइक किया. इस काम के लिए उसने चीन में बने फाइटर जेट्स का इस्तेमाल किया. इसके अलावा इन फाइटर जेट्स से प्रेसिशन गाइडेड म्यूनिशन (PGM) बमों का इस्तेमाल किया है. ये हथियार अमेरिका के JDAM-ER की तरह है. ये सभी हथियार हवा से सतह पर मार करने वाले हैं.
जानिए ईरान पर पाकिस्तान के हमले की पूरी कहानी...
ईरान के हमले के बाद पाकिस्तान ने चीन में बने मानवरहित ड्रोन लूंग-2 (Loong-II) से पहले ईरान के आतंकी अड्डों की रेकी की. इस ऑपरेशन का नाम रखा 'मर्ग बार सरमाचर' यानी गुरिल्ला फाइटर्स की मौत. कई जगहों से रिपोर्ट ये भी है कि पाकिस्तान की इस हरकत से तेहरान बुरी तरह से नाराज है.
ये भी पढ़ेंः Iran इन 7 मिसाइलों से तबाह कर सकता है पूरा Pakistan
उधर, पाकिस्तान ने सिस्तान और बलूचिस्तान में फाइटर जेट्स के जरिए हमला किया. बम गिराए. पाकिस्तान ने कराची के मसरूर एयरबेस से गुरुवार की सुबर करीब छह बजे से पहले JF-17 Thunder फाइटर जेट्स और J-10C Vigorous Dragon फाइटर जेट्स की उड़ान कराई. ये दोनों फाइटर जेट्स खतरनाक बमों से लैस थे.
JF-17 Thunder फाइटर जेट्स हैं पाकिस्तानी वायुसेना की असली ताकत

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










