
Pakistan: इमरान को मिल रही थीं धमकियां, PAK के नए PM ने कहा- तुरंत दी जाए फूलप्रूफ सुरक्षा
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों तोशखाना से तोहफें बेचने के मामले में सरकार के निशाने पर हैं. खुद पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आरोप लगाते हुए कह चुके हैं कि इमरान खान ने अपने कार्यकाल के दौरान दुबई में तोशखाने से 14 करोड़ रुपये के उपहार बेचे.
पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पूर्व पीएम इमरान खान को मिल रही धमकियों को लेकर गुरुवार को उन्हें फूलप्रूफ सुरक्षा देने का आदेश दिया है. उन्होंने इस संबंध में गृह मंत्रालय को तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है. सुरक्षा एजेंसियों ने लाहौर में रैली के दौरान इमरान खान की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया था. इमरान खान से अपने समर्थकों को ऑनलाइन संबोधित करने की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया था.
पाकिस्तान के पीएम ऑफिस ने यह क्या ट्वीट
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट में कहा, 'शाहबाज शरीफ ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को फुलप्रूफ सुरक्षा मुहैया कराने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने को कहा है. उन्होंने कहा है कि शांतिपूर्ण जनसभाएं लोकतंत्र का हिस्सा हैं और निर्देश दिया है कि इसमें कोई बाधा नहीं आनी चाहिए.'
बुलेटप्रूफ वाहन का इस्तेमाल करने को कहा था
इससे पहले लाहौर प्रशासन ने रैली के आयोजकों से कहा था कि वे इमरान खाने के लिए बुलेटप्रूफ शील्ड लगवाएं. साथ ही रैली में जाते और वहां से लौटते समय इमरान को बुलेटप्रूफ वाहन का उपयोग करने व वाहन के सीसे बंद रखने की सलाह दी थी.
पीएम पद से हटने के बाद किया पहला शक्ति प्रदर्शन

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.






