
PAKISTAN: इमरान के सपोर्ट में आया ये आतंकी संगठन! कहा- शरिया कानून लागू करने में मदद करो
AajTak
पाकिस्तान में धमाके करने वाले संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी TTP ने इमरान खान का खुलकर साथ दिया है. टीटीपी की मैगजीन में बताया गया है कि कैसे पाकिस्तान के लोगों में सेना के प्रति नफरत बढ़ रही है. अब संगठन की पहुंच पाकिस्तान की संसद तक हो गई है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान वहां की सरकार और सेना दोनों की आंखों के लिए इस वक्त नासूर बने हुए हैं. सेना के साथ-साथ सरकार और इमरान खान के बीच चल रही तनातनी में पाकिस्तान इन दिनों गृहयुद्ध के करीब पहुंच गया है. इमरान के साथी भी एक-एक करके उनकी पार्टी छोड़ रहे हैं, लेकिन अब उनके समर्थन में एक ऐसा संगठन आ गया है, जिसे आतंकी समूह का दर्जा मिला हुआ है.
पाकिस्तान में बम धमाके करने वाला संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान अब इमरान खान के समर्थन में खुलकर आ गया है. इतना ही नहीं TTP ने पाकिस्तान की सेना को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए इमरान खान की तारीफ भी की है. दरअसल, तहरीक-ए-तालिबान अपनी एक मैगजीन निकालता है. हाल ही में उस मैगजीन का नया अंक (16वां) जारी किया गया. इस मैगजीन के कवर पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री और अफगान तालिबान के विदेश मंत्री की बैठक की तस्वीर है.
सेना के प्रति बढ़ रही लोगों में नफरत
मैगजीन में लिखे गए लेख में PAK विदेश मंत्री की अफगानिस्तान यात्रा पर भी चर्चा की गई है. पत्रिका में छपे आर्टिकल में कहा गया है कि टीटीपी यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान संगठन अब देश की मुख्यधारा में आ गया है. अब इसकी पहुंच पाकिस्तान की संसद तक हो गई है. मैगजीन के एडिटोरियल में यह भी बताया गया है कि कैसे पाकिस्तान के लोगों में सेना के प्रति नफरत बढ़ रही है.
PAK में शरीयत लागू करे का समय
टीटीपी की मैगजीन में 9 मई को पाकिस्तान में हुई हिंसा के लिए इमरान खान और उनकी पार्टी की तारीफ की गई है. पत्रिका में कहा गया कि यह पाकिस्तान में राजनीतिक ताकतों, सैनिकों और जनरलों से लड़ने के साथ-साथ देश में शरीयत को लागू करने का समय है. इसलिए टीटीपी से सहमति रखने वालों को एक-दूसरे के साथ हाथ मिला लेना चाहिए.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








