
PAK सांसद की तीसरी शादी भी टूटने वाली, अब चौथी बीवी बनने के लिए तैयार ये लड़की
AajTak
पाकिस्तान की पीटीआई पार्टी के सांसद और टीवी होस्ट आमिर लियाकत की तीसरी बीवी दानिया शाह की दोस्त एलीजे ने लियाकत से निकाह की इच्छा जताी है. एलीजे का कहना है कि वह लियाकत की चौथी बीवी बनने के लिए तैयार हैं.
पाकिस्तानी सांसद और टीवी होस्ट आमिर लियाकत की तीसरी बीवी ने जब से उनसे तलाक मांगा है, एक और महिला ने लियाकत से निकाह करने की इच्छा जताई है.
यह महिला कोई और नहीं बल्कि लियाकत की तीसरी बीवी दानिया शाह की दोस्त एलीजे है.
एलीजे का कहना है कि वह लियाकत की चौथी बीवी बनने के लिए तैयार हैं.
उन्होंने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में लियाकत पर दानिया के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि लियाकत एक धार्मिक शख्स हैं और मैं उन्हें पसंद करती हूं.
वह कहती हैं, मैं किसी भी हालात में आमिर लियाकत से निकाह करने के लिए तैयार हूं.
लियाकत की तीसरी बीवी दानिया शाह ने उनसे तलाक लेने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








