
PAK सरकार ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए कई वस्तुओं के आयात पर लगाया प्रतिबंध
AajTak
पाकिस्तान की सरकार ने कई सामान पर प्रतिबंध लगा दिया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने कहा कि इस कदम से देश की कीमती विदेशी मुद्रा की बचत होगी.
पाकिस्तान की सरकार ने इमरजेंसी आर्थिक योजना के तहत कई सामान पर प्रतिबंध लगा दिया है. सरकार ने मोबाइल फोन, कारों, घरेलू उपकरणों और हथियारों जैसी सभी गैर-जरूरी विलासिता की वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने गुरुवार को इस फैसले की घोषणा करते हुए ट्वीट किया कि इस कदम से देश की कीमती विदेशी मुद्रा की बचत होगी.
डॉलर की कीमत करीब 200 पाकिस्तानी रुपये के बराबर गौरतलब है कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया हाल के समय में काफी कमजोर हो गया है और एक डॉलर की कीमत करीब 200 पाकिस्तानी रुपये के बराबर हो गयी है.
My decision to ban import of luxury items will save the country precious foreign exchange. We will practice austerity & financially stronger people must lead in this effort so that the less privileged among us do not have to bear this burden inflicted on them by the PTI govt.
पाकिस्तान की सूचना एवं प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा कि जिन विदेशी वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें कार, फोन, सूखे मेवे, मांस, फल, फर्नीचर, घरेलू उपकरण, हथियार, मेकअप, शैंपू, सिगरेट और संगीत वाद्ययंत्र शामिल हैं जिनका आम जनता द्वारा उपयोग नहीं किया जाता है.
Government has banned the import of following luxury items to save precious foreign exchange. pic.twitter.com/7JVMYQ0HNx

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








