
PAK विदेश मंत्री और ISI चीफ के अचानक अफगानिस्तान पहुंचने से हलचल
AajTak
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी गुरुवार को अचानक अफगानिस्तान पहुंच गए. पाकिस्तानी विदेश मंत्री के साथ आईएसआई प्रमुख फैज हमीद समेत एक शीर्ष स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी था. मॉस्को फॉर्मेट की बैठक के बीच हुए इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है.
एक तरफ मॉस्को में तालिबान के नेता पहुंचे हैं और उनके साथ भारत, पाकिस्तान, ईरान के अलावा रूस की बातचीत चल रही है. दूसरी तरफ गुरुवार को अचानक पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद काबुल पहुंचे. पाकिस्तानी विदेश मंत्री और आईएसआई चीफ का यह दौरा पहले से सार्वजनिक नहीं किया गया था. कई राजनीतिक विश्लेषकों के लिए यह हैरान करने वाला है कि मॉस्को फॉर्मेट के बीच यह दौरा किसी खास प्रयोजन का हिस्सा तो नहीं है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











