
PAK पर फिर टूटा बलूच विद्रोहियों का कहर... सुसाइड अटैक में मारे गए आर्मी के 7 जवान, BLA ने गिनाया 90 का आंकड़ा
AajTak
पाकिस्तान के क्वेटा से तफ्तान जा रहे सुरक्षाबलों के काफिले पर हुए हमले में सात सैनिकों की मौत हुई है जबकि बीएलए का दावा है कि पाकिस्तान के 90 सैनिकों को मार गिराया गया है.
पाकिस्तान के क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर रविवार को आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में सात सैनिकों की मौत हुई है जबकि 21 घायल हुए हैं. लेकिन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 90 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया है.
बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली. यह हमला क्वेटा से 150 किलोमीटर दूर नोशकी में हमला हुआ. इस हमले के बाद सेना ने इलाके में हेलिकॉप्टर और ड्रोन तैनात कर दिए हैं.
सेना का काफिला शनिवार को ताफ्तान जा रहा था. इस काफिले में सेना की सात बसें और दो अन्य वाहन थे, जिन पर हमला किया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, आईईडी से लदे हुए वाहन की सेना के काफिले की एक बस से टक्कर हो गई. यह आत्मघाती हमला था.
नोशकी स्टेशन के एसएचओ जफुरुल्लाह सुलेमानी ने बताया कि शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि ये आत्मघाती हमला था. घटनास्थल से मिले सबूतों से पता चला है कि आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरे वाहन की टक्कर जानबूझकर सेना के काफिले की गाड़ी से कर दी.
उन्होंने बताया कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुग्ती ने हमले की निंदा करते हुए मारे गए सैनिकों की मौत पर शोक जताया है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










