
PAK के नहले पर भारत का दहला! जिस समंदर में थी मिसाइल टेस्ट की तैयारी, वहीं भारतीय नेवी ने दिखाई Destroyer की ताकत
AajTak
अरब सागर में किया गया यह सफल परीक्षण इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि पाकिस्तान भी इसी इलाके में एक मिसाइल परीक्षण करने जा रहा है. जानकारी के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार की ओर से लिए गए ताबड़तोड़ फैसलों के बाद पाकिस्तान मिसाइल परीक्षण करने जा रहा है और इस संबंध में पाकिस्तान ने नोटिफिकेशन जारी किया है.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से केंद्र सरकार एक्शन मोड में है. एक दिन पहले ही पड़ोसी मुल्क के खिलाफ बड़े फैसले लेने के बाद अब तैयारियां सैन्य स्तर पर होने लगी हैं और इसके लिए हर तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं. इसी बीच, भारतीय नौसेना ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है.
भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत भारतीय नौसेना के अपने बनाए स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस सूरत ने समुद्र में तेजी से उड़ने वाले टारगेट पर सटीक हमला कर बड़ी सफलता हासिल की है. यह उपलब्धि नौसेना की ताकत को और मजबूत करती है. यह सफलता स्वदेशी युद्धपोत डिजाइन, विकास और संचालन में भारतीय नौसेना की बढ़ती ताकत का प्रदर्शन है. यह रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के विजन को और मजबूती प्रदान करती है. क्यों महत्वरपूर्ण है अरब सागर में किया गया ये परीक्षण अरब सागर में किया गया यह सफल परीक्षण इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि पाकिस्तान भी इसी इलाके में एक मिसाइल परीक्षण करने जा रहा है. जानकारी के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार की ओर से लिए गए ताबड़तोड़ फैसलों के बाद पाकिस्तान मिसाइल परीक्षण करने जा रहा है और इस संबंध में पाकिस्तान ने नोटिफिकेशन जारी किया है.
पाकिस्तान भी कर रहा है परीक्षण की तैयारी पाकिस्तान ने अरब सागर क्षेत्र में मिसाइल परीक्षण करने का फैसला लिया है. यह मिसाइल सतह से सतह पर मार करने वाली होगी और यह परीक्षण 24-25 अप्रैल को कराची तट पर किया जाएगा. भारत की जांच एजेंसियां इस घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं. इसे लेकर गृह मंत्रालय में रॉ और आईबी चीफ की गृह सचिव के साथ उच्चस्तरीय बैठक हो रही है.
बता दें कि पहलगाम अटैक के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) ने सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया. यह पहली बार है जब भारत ने इतनी बड़ी और सख्त कार्रवाई की. भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बड़ी जंग हो चुकी है लेकिन पहले कभी भी इस संधि को स्थगित नहीं किया गया.
बता दें कि पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 17 घायल हुए थे. यह हमला पहलगाम की बैसारन घाटी में किया गया, जिसमें आतंकियों ने चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










