
PAK: इमरान खान की पार्टी PTI के वरिष्ठ नेता शाह महमूद कुरैशी रिहा होते ही फिर गिरफ्तार
AajTak
पाकिस्तान में PTI नेता शाह महमूद कुरैशी को रिहा किए जाने के बाद फिर से गिरफ्तार कर लिया गया. अपनी गिरफ्तारी से पहले जेल के बाहर बोलते हुए कुरैशी ने जोर देकर कहा था कि वह अब भी पीटीआई का हिस्सा थे और रहेंगे.
पाकिस्तान में पीटीआई के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी को रावलपिंडी की अदियाला जेल से रिहा किए जाने के कुछ मिनट बाद मंगलवार को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी रिहाई के तुरंत बाद पार्टी नेता मुसर्रत जमशेद चीमा को भी फिर से गिरफ्तार कर लिया गया.
अपनी गिरफ्तारी से पहले जेल के बाहर बोलते हुए कुरैशी ने जोर देकर कहा था कि वह अब भी पीटीआई का हिस्सा थे और रहेंगे. इसके बाद पूर्व मंत्री को पुलिस अज्ञात स्थान पर ले गई. पार्टी में बने रहने के बारे में उनका बयान पार्टी के वरिष्ठ नेता शिरीन मजारी द्वारा पीटीआई छोड़ने और राजनीति छोड़ने की घोषणा के घंटों बाद आया है.
इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने दी थी रिहाई
इससे पहले मंगलावर को इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने कुरैशी की रिहाई का आदेश दिया, जब उन्होंने एक हलफनामा जमा किया कि वह आंदोलन करने और श्रमिकों को उकसाने से दूर रहेंगे.
बता दें कि अल-कादिर ट्रस्ट मामले में 9 मई को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पीटीआई कार्यकर्ताओं के हिंसक विरोध प्रदर्शन के 24 घंटे के भीतर इस्लामाबाद से गिरफ्तार किए गए शीर्ष पीटीआई नेताओं में कुरैशी भी शामिल थे. पुलिस ने उस समय पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में दंगों और आगजनी के मामलों में पूर्व विदेश मंत्री को गिरफ्तार किया था.
पीटीआई नेता ने दी थी ये दलील

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








