
Pahalgam Update: 'मुझे पति, बच्चों से अलग मत करो, पाकिस्तान में अब मेरा कोई नहीं...', 35 साल पहले भारत आई महिला को छोड़ना होगा देश
AajTak
pahalgam update news: पाकिस्तान में जन्मी शारदा कुकरेजा पिछले 35 साल से ओडिशा में रह रही हैं. शारदा ने बताया कि वह अपने चार बहनों और पांच भाइयों के साथ 1987 में 60 दिन के वीजा पर पाकिस्तान से भागकर भारत आई थीं. उनके सभी भाई-बहन भारत में शादीशुदा हैं और अलग-अलग जगहों पर रहते हैं.
pakistan news: पाकिस्तान में जन्मी 53 वर्षीय शारदा कुकरेजा पिछले 35 वर्षों से ओडिशा के बोलांगीर जिले में भारतीय नागरिक से शादी के बाद रह रही हैं, उन्होंने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से अपील की कि उन्हें उनके परिवार से अलग न किया जाए. पुलिस ने उन्हें देश छोड़ने का नोटिस जारी किया है.
दो बच्चे, दोनों की शादी हुई शारदा पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सुक्कुर शहर में पैदा हुई थीं, वहां जबरन धर्म परिवर्तन और एक मुस्लिम युवक से शादी के दबाव से बचने के लिए भारत भाग आई थीं. उन्होंने बोलांगीर में महेश कुमार कुकरेजा से शादी की और उनके दो बच्चे - एक बेटा और एक बेटी. दोनों शादीशुदा हैं.
यह भी पढ़ें: Pahalgam Update News: बंकरों की सफाई शुरू, फसल काटी जा रही... बॉर्डर के पास रहने वाले लोगों को सता रहा युद्ध का डर
बोलांगीर के पुलिस अधीक्षक अबिलाश जी ने पीटीआई को बताया कि प्रशासन ने शारदा को 'जल्द से जल्द' देश छोड़ने का नोटिस दिया है. यह नोटिस केवल शारदा को दिया गया है, उनके पति या बच्चों को नहीं. शारदा के दावे कि उनके पास आधार कार्ड है और उन्होंने चुनावों में मतदान किया, पर एसपी ने कहा, 'हमने रिकॉर्ड के आधार पर नोटिस दिया है. उनके दावों की जांच की जाएगी.'
आज रद्द हो जाएंगे वीसा भारत ने गुरुवार को घोषणा की थी कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए जाएंगे और उन्हें देश छोड़ने के लिए कहा गया है. यह फैसला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर लिया गया, जिसमें 26 लोग, ज्यादातर पर्यटक, मारे गए थे.
यह भी पढ़ें: Pahalgam Update: कोई शादी में शामिल होने आया तो कोई रिश्तेदार से मिलने... पाकिस्तान लौट रहे लोग क्या बोले

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








