
#OperationMall: बार में बिल चुका देने के बाद भी हुई बृजेश की पिटाई, चश्मदीद का दावा
AajTak
गार्डन गैलेरिया मॉल में बृजेश राय नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने बार के कर्मचारियों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए बार के कर्मचारियों के मुताबिक बिल भुगतान को लेकर विवाद शुरू हुआ था. उन्होंने नहीं, मॉल की सिक्योरिटी ने उसे बेरहमी से पीटा.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के गार्डन गैलेरिया मॉल में एक पार्टी के दौरान हुए बवाल में एक व्यक्ति की जान चली गई. मॉल के लॉस्ट लेमन्स बार के कर्मचारियों पर 35 साल के बृजेश राय की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है. इस मामले में नोएडा सेक्टर 39 थाने की पुलिस ने बार के कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लिया है. आजतक की स्पेशल इनवेस्टिगेटिव टीम ने हिरासत में लिए गए बार के कर्मचारियों से बात कर घटना के संबंध में जानकारी ली है.
गार्डन गैलेरिया मॉल में हुई मारपीट की इस घटना को लेकर हिरासत में लिए गए बार के कर्मचारियों ने मॉल के सिक्योरिटी गॉर्ड्स को जिम्मेदार ठहराया है. आजतक की स्पेशल इनवेस्टिगेटिव टीम ने पुलिस हिरासत में लिए गए दो संदिग्ध आरोपियों से बात की. मॉल में हुई हत्या के मामले में हिरासत में लिए गए संदिग्ध आरोपियों के मुताबिक बिलिंग को लेकर कहासुनी से विवाद की शुरुआत हुई थी.
आजतक के रिपोर्टर के सवाल पर एक संदिग्ध आरोपी ने बताया कि जिसकी मौत हो गई है, वह व्यक्ति (बृजेश राय) बार में आया. उसने पहले से ही शराब पी रखी थी. उसने बार में और ड्रिंक कर लिया. संदिग्ध आरोपी ने कहा कि जब उससे बिल का भुगतान करने के लिए कहा गया तो वह टालमटोल करता रहा. वह स्टाफ से 15-20-30 मिनट के बाद आने के लिए कहता रहा.
संदिग्ध आरोपी के मुताबिक बृजेश और बार के कर्मचारियों के बीच बिल के भुगतान को लेकर बहस हो गई. तब तक गार्डन गैलेरिया मॉल की सिक्योरिटी को भी अलर्ट कर दिया गया था. उसने बताया कि बृजेश ने बिल का भुगतान कर दिया और उसे बार से बाहर भी कर दिया गया था. संदिग्ध ने कहा कि उसे फर्श पर पीटा गया. आजतक के रिपोर्टर ने इस पर सवाल किया कि क्या तुम सबके सामने? इसके जवाब में संदिग्ध ने कहा कि हां, हमारे पास फुटेज भी है.
दूसरे संदिग्ध आरोपी ने कहा कि वह बिल के भुगतान के लिए उसके (बृजेश राय के) पास पहुंचा था. दूसरे संदिग्ध के मुताबिक बृजेश राय तब वहां बीयर गिरा रहा था. उसके मुताबिक मॉल की सिक्योरिटी तब आई जब वह बिल का भुगतान कर रहा था. दूसरे संदिग्ध के मुताबिक मॉल के सिक्योरिटी के लोग आए और बृजेश को पीटने लगे. आजतक के रिपोर्टर ने पूछा कि क्या आते ही पीटना शुरू कर दिया. इस सवाल पर दूसरे संदिग्ध ने कहा कि हां, लगभग. दूसरे संदिग्ध ने कहा कि मॉल की सिक्योरिटी जब आई, तब कुछ बहस हुई और उन्होंने उसे (बृजेश राय को) थप्पड़ जड़ दिया. तुम लोगों ने उसकी पिटाई क्यों की? इस सवाल के जवाब में दूसरे संदिग्ध ने कहा कि हमने उसे नहीं पीटा. वहां हमारा केवल एक स्टाफ था जिसने एकबार उसे थप्पड़ मारा. पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान भी हिरासत में लिए गए बार के कर्मचारियों ने दावा किया है कि मॉल की सिक्योरिटी ने उसकी (बृजेश राय की) बेरहमी से पिटाई की. घटना का वीडियो फुटेज भी सामने आया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



