
On this Day: जब भारतीय टीम ने रचा इतिहास... विराट कोहली, मोहम्मद सिराज ने मचाया था श्रीलंका टीम में हाहाकार
AajTak
आज के दिन (15 जनवरी) 2023 में भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया था, जो अब तक अटूट है. उसे तोड़ने के लिए किसी भी टीम के पसीने छूट जाएंगे. तब विराट कोहली और मोहम्मद सिराज के धांसू प्रदर्शन के बदौलत भारतीय टीम ने तिरुवनंतपुरम वनडे में श्रीलंका को 317 रनों से हराया था. यह जीत एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है.
On this Day: भारतीय क्रिकेट टीम अब एक बड़ा खिताब जीतने की तैयारी में है. यह ICC चैम्पियंस ट्रॉफी है, जो अगले महीने पाकिस्तान की मेजबानी में वनडे फॉर्मेट में खेली जाएगी. उससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज भी होनी है. मगर आज हम फैन्स को एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं जिसे सुनकर सभी रोमांचित जरूर होंगे.
इस रिकॉर्ड का एक दिलचस्प कनेक्शन आज के दिन (15 जनवरी) से है. दो साल पहले यानी 2023 में आज ही के दिन भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया था, जो अब तक अटूट है. उसे तोड़ने के लिए किसी भी टीम के पसीने छूट जाएंगे.
दरअसल, जनवरी 2023 में श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर आई थी. तब दोनों टीमों के बीच 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज हुई थी. भारतीय टीम ने टी20 सीरीज को 2-1 से जीती थी. जबकि वनडे सीरीज में श्रीलंका को क्लीन स्वीप किया था. सीरीज का आखिरी यानी तीसरा वनडे मैच आज ही के दिन (15 जनवरी) तिरुवनंतपुरम में खेला गया था.
भारतीय टीम ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
यह वनडे भारतीय टीम के लिए बेहद खास रहा था. विराट कोहली और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के धांसू प्रदर्शन के बदौलत भारतीय टीम ने यह मैच 317 रनों के अंतर से जीता था, जो वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड है. इससे पहले न्यूजीलैंड के नाम यह रिकॉर्ड था, जिसने 2008 में आयरलैंड को 290 रनों से पराजित किया था.
यानी कि तब पहली बार किसी टीम ने वनडे इंटरनेशनल में 300 या उससे ज्यादा रनों से जीत हासिल की थी. हालांकि इसके बाद भारतीय टीम ने एक बार और 300+ रन से जीत दर्ज की. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे ने भी यह उपलब्धि हासिल की. मगर 317 रनों का यह रिकॉर्ड अब भी अटूट है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












