
On-Camera क्यों लड़ पड़े ट्रंप-जेलेंस्की? 45 मिनट के प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बड़े सवाल पर बिगड़ी बात
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की के बीच एक आमने-सामने की बातचीत व्हाइट हाउस में हुई, लेकिन यूक्रेन दोनों नेताओं के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई. ट्रंप के लिए खास मुद्दा मिनरल डील था, जबकि जेलेंस्की ने सिक्योरिटी की गारंटी पर जोर दिया और कहा कि ट्रंप की शुरुआत अच्छी है लेकिन पुतिन को रोकने के लिए काफी नहीं है, और यहीं से बात बिगड़ गई.
अमेरिका के 'बिजनेसमैन' राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की के बीच ऑन-कैमरा तीखी नोंकझोंक के बाद पूरी दुनिया हैरान है. बात यहां तक पहुंच गई कि जेलेंस्की को व्हाइट हाउस से चले जाने तक के लिए कहा गया. ट्रंप ने बीच में ही बातचीत बंद कर दी. मीडिया के सामने इसी आम चर्चा के बाद ट्रंप खास बात करने वाले थे. यानी मिनरल डील पर समझौता, लेकिन बीच में ही बात बिगड़ गई, और इसकी शुरुआत भी हुई तो सिक्योरिटी डील के सवाल से.
दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप पूर्व के जो बाइडेन प्रशासन द्वारा यूक्रेन को दिए गए आर्थिक और सैन्य मदद का मुआवजा मांग रहे हैं. वह चाहते हैं कि बस अमेरिका को किसी तरह उस इन्वेस्टमेंट का रिटर्न मिल जाए. अपने बयानों में वह कई बार कहते सुने जा रहे थे कि दिए गए सपोर्ट के बदले अमेरिका को 500 अरब डॉलर चाहिए, लेकिन 350 अरब डॉलर बात फाइनल करना चाह रहे थे. उन्होंने शर्त भी रखी कि इसके बदले यूक्रेन को कुछ नहीं मिलेगा, सुरक्षा तो कतई नहीं.
यह भी पढ़ें: 'यूक्रेन चाहता है स्थायी शांति', व्हाइट हाउस से निकलने के बाद बोले जेलेंस्की, ट्रंप ने कहा- आपने अपमान किया
सिक्योरिटी पर बात करने से ट्रंप का इनकार
बिना सिक्योरिटी गारंटी के बावजूद डील पर साइन करने के लिए राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की शुक्रवार को अमेरिका पहुंचे और व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात की. ट्रंप खुद उनके स्वागत में बाहर दरवाजे तक आए. दोनों नेताओं की अच्छी तस्वीर भी आई. फिर ट्रंप जेलेंस्की और अपने कैबिनेट के साथ प्रेस को संबोधित करने के लिए बैठे. इस दौरान एक पत्रकार ने यूक्रेन की सिक्योरिटी पर सवाल पूछा तो उन्होंने इस मुद्दे पर बात करने से साफ इनकार कर दिया.
डोनाल्ड ट्रंप ने जवाब में कहा, "मैं अभी सुरक्षा के बारे में बात नहीं करना चाहता. मैं चाहता हूं की बस डील हो जाए. आप भी उसी ट्रैप में फंसे हैं जहां सभी फंसे हैं. आपने भी लाखों बार कहा है. मैं बस डील डन करना चाहता हैं. सिक्योरिटी तो बहुत आसान है. ये तो समस्या का बस दो फीसदी है. मुझे सिक्योरिटी की कोई चिंता नहीं है."

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









