
Omicron sub-variant: ओमिक्रॉन का नया स्ट्रेन BA.2 कितना है खतरनाक? भारत में मिले 530 सैंपल्स, लोगों की बढ़ी चिंता
AajTak
रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक यह साबित नहीं हुआ है कि BA.2 स्ट्रेन ओमिक्रॉन से ज्यादा खतरनाक है या नहीं. यूकेएचएसए (UKHSA) के अनुसार, ओमिक्रॉन की तुलना में यह नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है. यूकेएचएसए ने चेतावनी दी है कि बीए.2 का कोई खास म्यूटेशन नहीं हैं, जिसके चलते इसे डेल्टा वैरिएंट से अलग किया जा सकता है
भारत समेत दुनियाभर के कई देश कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से जूझ रहे हैं. लेकिन हाल ही में आए ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट BA.2 ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है. भारत में इस वैरिएंट के अभी तक 530 सैंपल्स मिल चुके हैं. अभी तक ब्रिटेन में कोहराम मचा रहा ओमिक्रॉन का यह नया वैरिएंट भारत के लिए भी खतरनाक साबित हो रहा है. आपको बता दें कि BA.2 स्ट्रेन को ओमिक्रॉन का सबसे तेजी से फैलने वाला वैरिएंट माना जा रहा है. ब्रिटिश हेल्थ अथॉरिटी ने भी ओमिक्रॉन के इस नए वैरिएंट के सैकड़ों मामलों की पहचान की है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












