
Omicron in Delhi: बंदिशें शुरू... मेट्रो स्टेशनों पर लंबी कतारें, परेशान यात्री बोले- बंद ही कर दो...
AajTak
Delhi Metro : दिल्ली के विभिन्न मेट्रो स्टेशनों के बाहर बुधवार सुबह एक जैसा ही हाल दिखाई दिया. स्टेशन के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं. दफ्तर जा रहे लोगों को लाइनों में घंटेभर से ज्यादा समय तक खड़ा रहना पड़ा. इससे उन्हें दफ्तर पहुंचने में तो देरी हुई ही, साथ ही कई और तरह की परेशानियों से दो-चार होना पड़ा.
Delhi Metro Today News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) के खतरे को देखते हुए येलो अलर्ट (Delhi Yellow Alert) लागू कर दिया गया, जिसके बाद मेट्रो समेत अन्य सेवाओं पर कई तरह के प्रतिबंध लग गए. दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro Guidelines) में कुल क्षमता से 50 फीसदी यात्रियों को सवारी करने की अनुमति दी गई है, जबकि कोई भी यात्री खड़े होकर यात्रा नहीं कर सकेगा. मेट्रो में सीमित यात्री संख्या के बाद स्टेशनों के बाहर लंबी कतारें लग गईं. मालूम हो कि दिल्ली-एनसीआर में काम करने वाले बड़ी संख्या में यात्री मेट्रो सेवा का इस्तेमाल करते हैं. Long queues outside Delhi Metro's Shaheed Sthal (New Bus Adda) station in Ghaziabad, Uttar Pradesh as DMRC operates with 50% seating capacity and no standing passengers pic.twitter.com/0E1tJz4ZIS

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










