
Omicron की महालहर, ब्रिटेन में 24 घंटे में 12 हजार केस, इजरायल में कोरोना की 5वीं वेव
AajTak
Omicron Variant: दुनियाभर में ओमिक्रॉन ने तबाही मचानी शुरू कर दी है. ब्रिटेन में रविवार को कोरोना के 82 हजार से ज्यादा केस आए, जिनमें से 12 हजार से ज्यादा मामले ओमिक्रॉन के हैं. वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कहा है कि इजरायल में कोरोना की 5वीं लहर शुरू हो गई है.
दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) ने तबाही मचानी शुरू कर दी है. ब्रिटेन में तो हालात बुरी तरह बिगड़ गए हैं. वहां एक दिन में ओमिक्रॉन के 12 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं. वहीं, इजरायल में कोरोना की 5वीं लहर आ गई है. प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने लोगों से वैक्सीन लगवाने और सावधानी बरतने की अपील की है.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











