
Omicron की अमेरिका में दस्तक, वैक्सीन लगने के बाद भी शख्स संक्रमित
AajTak
चिंता की बात ये भी है कि इस शख्स कोरोना की वैक्सीन लग चुकी थी. लेकिन फिर भी वो ओमिक्रॉन वेरिएंट का शिकार हो गया. इस बारे में डॉक्टर एंथनी फौसी बताते हैं कि उस शख्स का टीकाकरण हो चुका था, लेकिन उसे बूस्टर डोज नहीं दी गई थी.
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने अमेरिका में भी दस्तक दे दी है. जिस वेरिएंट से पूरी दुनिया बचने का प्रयास कर रही है, अब अमेरिका में उसका पहला मामला सामने आ गया है. कैलिफोर्निया में एक शख्स ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित बताया जा रहा है. 22 नवंबर को वो साउथ अफ्रीका से वापस आया था और फिर 29 तारीख कोरोना की चपेट में आ गया. अब सैंपल की जांच के बाद पता चला है कि शख्स ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित है.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











