
Omicron: ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच आई नई स्टडी, ऐसे लोगों में कोविड से मौत का खतरा दोगुना
AajTak
Omicron risk: द यूनिवर्सिटी ऑफ गोथेनबर्ग के अध्ययन में 1,500 ऐसे लोगों को शामिल किया गया जो कोविड संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे. शोध में पाया गया कि वैसे मोटे मरीज, जिनका BMI अधिक था, उन्हें ICU में भर्ती करने की जरूरत पड़ी.
Covid 19 risk in India: कोरोनोवायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच एक नई स्टडी सामने आई है. इस स्टडी में यह कहा गया है कि जिन लोगों का बॉडी मास इंडेक्स (BMI)अधिक है, वो अगर कोविड से संक्रमित होते हैं तो उनके मौत का खतरा दोगुना है. ऐसे मरीजों के ICU में भर्ती होने का खतरा भी दोगुना है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












