
OMG! महिला के दिमाग में मिला रेंगता हुआ कीड़ा, दुनिया का पहला केस, डॉक्टर भी हुए हैरान
AajTak
इस कीड़े का मिलना इसलिए भी अजीब है क्योंकि ये आमतौर पर सांपों में पाया जाता है, इंसानों में नहीं. ये विशेष तरह के राउंडवॉर्म कार्पेट पायथॉन्स में पाया जाता है. ये प्रजाति ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और पापुआ न्यू गिनी में पाई जाती है.
ऑस्ट्रेलिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 64 साल की महिला के मस्तिष्क में जिंदा कीड़ा मिला है. इसे दुनिया का ऐसा पहला मामला बताया जा रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि ये उनके करियर का भी इस तरह का पहला मामला है. महिला में निमोनिया, पेट दर्द, दस्त, सूखी खांसी, बुखार और रात को पसीना आने जैसे तमाम लक्षण दिख रहे थे. डॉक्टर साल 2021 से ही उसका स्टेरॉयड और अन्य दवाओं से इलाज कर रहे हैं.
2022 में महिला में डिप्रेशन और भूलने की बीमारी के लक्षण भी दिखने लगे. जिसके बाद डॉक्टरों ने उसके मस्तिष्क का MRI स्कैन किया, जिसमें कुछ गड़बड़ी का पता चला. फिर सर्जरी करने की सलाह दी गई. लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि मस्तिष्क में जिंदा कीड़ा है.
न्यूयॉर्क पोस्ट ने द गार्जियन के हवाले से लिखा है, कैनबरा में एक संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय सेनानायके ने कहा, 'न्यूरोसर्जन ने सर्जरी इसलिए नहीं की क्योंकि उन्हें किसी रेंगते हुए कीड़े का पता चला.' सेनानायके उस वक्त हैरान रह गए, जब उन्हें सर्जन ने फोन करके बताया, 'हे भगवान. आप विश्वास नहीं करेंगे कि मुझे इस महिला के मस्तिष्क में क्या मिला है. ये जीवित है.'
यह भी पढ़ें- इंसानों से ऐसी नफरत! खुद को बदलने के लिए शख्स ने पार की सारी हदें, नहीं चाहता कोई पहचाने
सांपों में पाया जाता है कीड़ा
सर्जिकल टीम को जो मिला वो 3 इंच लंबा, चमकीले लाल रंग का, पैरासाइट राउंडवॉर्म था, जिसे वैज्ञानिक ओफिडास्करिस रोबर्टसी के नाम से जानते हैं. ये महिला के मस्तिष्क में रेंग रहा था. इसका मिलना इसलिए भी अजीब बात है क्योंकि ये आमतौर पर सांपों में पाया जाता है, इंसानों में नहीं. ये विशेष तरह का राउंडवॉर्म (कीड़ा) कार्पेट पायथंस (Carpet Pythons) में पाया जाता है, जो कंस्ट्रिक्टर की एक बड़ी प्रजाति है. ये ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और पापुआ न्यू गिनी में पाई जाती है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












