
OMG! जब सामने आ गया बाघ और मारा झपट्टा, देखें Video
AajTak
पर्यटकों पर टाइगर ने हमला करने की कोशिश की. यह भी सामने आया है कि लोगों ने उसे छेड़ा था. जिप्सी में बैठे पर्यटकों का बनाया हुआ टाइगर के अटैक करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वन विभाग ने रास्ता बंद कर दिया है और टीम की तैनाती कर दी है.
उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क (Jim Corbett National Park) से सटे हुए रामनगर फॉरेस्ट डिवीजन (Ramnagar Forest Division) में एक बाघ जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया और वहां से निकल रहे वाहनों पर हमला करने लगा. यह भी सामने आया है कि वाहनों में बैठे लोग बाघ को छेड़ रहे थे. दरअसल, कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे हुए रामनगर फर्स्ट डिवीजन में एक बाघ जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया. मौके का जो वीडियो सामने आया है वह रोंगटे खड़े करने वाला है. वीडियो में जो बाघ नजर आ रहा है वह कम उम्र का लग रहा है.
सड़क किनारे झाड़ियों में बैठा बाघ गुर्राता हुआ नजर आ रहा है. पर्यटकों से भरी जिप्सी सड़क पर खड़ी हुई है. पर्यटक बाघ का वीडियो बना रहे हैं. जैसे ही गाड़ी में बैठे लोग बाघ को भगाने की कोशिश करते हैं तो बाघ उन पर झपट पड़ता है.
बाघ को हमला करता देख गाड़ी में बैठे लोगों की चीख निकल जाता है और ड्राइवर जिप्सी को रिवर्स करके ले जाने लगता है. सड़क पर आया बाघ फिर से जंगल की ओर चला जाता है.
देखें वीडियो...
वन विभाग आया हरकत में
अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. साथ ही यह वीडियो वन विभाग को मिला है. इसके बाद विभाग ने एक गश्ती टीम सड़क पर तैनात कर दी है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










