
Ola के वर्क कल्चर पर उठे सवाल, Bhavish Aggarwal बोले- कंपनी को सिर्फ ‘ऐसे’ लोगों की जरूरत
AajTak
ओला (Ola) के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने कुछ दिन पहले अपनी कंपनी की एक मीटिंग में पूरी टीम को ‘Useless' कह दिया था. कुछ कागज भी फाड़ दिए थे. अब उन्होंने बताया कि आखिर में उन्हें अपनी कंपनी के लिए कैसे लोगों की जरूरत है. कंपनी के वर्क कल्चर को लेकर जो सवाल उठ रहे थे, उन्होंने उस पर भी जवाब दिया है.
ओला (Ola) के को-फाउंडर भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) की मैनेजमेंट स्टाइल और कंपनी में वर्क कल्चर को लेकर लंबे समय से चर्चाएं जारी हैं. बीते दिनों इसका उदाहरण देखने को मिला, जब उन्होंने एक मीटिंग के दौरान ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) की टीम को बेकार (Useless) कहा था. यही नहीं उन्होंने एक कर्मचारी को फैक्ट्री के चक्कर भी लगवाए थे. अब इस मामले में सीईओ ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ओला महत्वाकांक्षी (Ambitious) लोगों की जगह है.
मीटिंग के दौरान भड़का था गुस्सा पहले बात करते हैं बीते दिनों ओला इलेक्ट्रिक की एक मीटिंग के दौरान भड़के कंपनी के को-फाउंडर Bhavish Aggarwal की. तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक उन्होंने किसी गलती पर मीटिंग के दौरान ही प्रेजेंटेशन फाइल में एक पेपर मिसिंग होने के चलते सभी कागज फाड़ डाले थे और पंजाबी भाषा में अपनी टीम को लताड़ते हुए बेकार (Useless) कह दिया था. यही नहीं आमतौर पर करीब घंटे भर चलने वाली मीटिंग को उन्होंने महज कुछ मिनटों में ही खत्म कर दिया था.
कर्मचारियों ने जताई थी चिंता इस रिपोर्ट में कर्मचारियों के हवाले से कहा गया कि ओला में अब काम करने का ऐसा माहौल नहीं रह गया है, जैसा कि पहले 2013 में इसकी शुरुआत के समय हुआ करता था. ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के मैनेजर्स और बोर्ड मेंबर्स के लिए भाविश अग्रवाल का बर्ताव चिंता का सबब बनता जा रहा है. उन्होंने कहा था कि भाविश अग्रवाल अक्सर नियंत्रण खो देते हैं. इस मामले के गर्माने के बाद अब भाविश अग्रवाल का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बड़ी बात कही है.
'ओला महत्वाकांक्षी लोगों की जगह' ओला ग्रुप के को-फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा है कि उनकी कंपनी में महत्वाकांक्षी और वास्तव में आकांक्षी लोगों के लिए जगह है. बेंगलुरु में ओला कैंपस में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि ओला उन लोगों के लिए है, जो देश में इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति का हिस्सा बनकर अपने पीछे एक विरासत छोड़ना चाहते हैं.
सीईओ बोले- हम एक मेहनती कंपनी भाविश अग्रवाल ने शनिवार को कहा कि आगे कहा कि हम एक बहुत मेहनती कंपनी हैं... हम यहां उत्पाद या कंपनी बनाने के लिए बिल्कुल नहीं हैं और न ही हम यहां एक अच्छा और आसान समय बिताने या 20 करोड़ डॉलर का राजस्व कमाने के लिए हैं. ओला सीईओ ने कहा कि हम यहां अपने सपनों और अपने मिशन को पूरा करना चाहते हैं और मुझे वास्तव में विश्वास है कि यह सिर्फ मेरे या ओला के बारे में नहीं है.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










