
Odisha: मंत्री को गोली मारने से पहले ASI ने की थी Video Call, पत्नी ने बताईं चौंकाने वाली बातें
AajTak
Odisha Health Minister Naba Das News: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर ASI गोपाल दास ने जानलेवा हमला किया है. मंत्री की हालत गंभीर बताई जा रही है. वारदात को अंजाम देने वाले एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. इसी बीच उसकी पत्नी ने उसको लेकर कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं.
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर जानलेवा हमला हुआ है. उन पर पुलिस विभाग के ASI गोपाल दास ने ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग की है. गोली लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और लहूलुहान होकर कार की सीट पर ही गिर गए. आनन-फानन मंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना के बाद आरोपी ASI गोपाल दास का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले गोपाल ने बेटी से वीडियो कॉल पर बात की थी. इसके साथ ही उन्होंने कई हैरान कर देने वाली बातें कही हैं.
पांच महीने पहले घर गया था गोलाप
एएसआई गोपाल दास की पत्नी जयंती दास का कहना है, "मुझे नहीं पता कि क्या हुआ है. मुझे इस घटना के बारे में न्यूज से पता चला. सुबह से मेरी गोपाल से बात भी नहीं हुई. वो आखिरी बार पांच महीने पहले घर आए थे."
'दवा लेने के बाद सामान्य व्यवहार करते थे'
जयंती दास ने ये भी कहा कि गोपाल ने सुबह वीडियो कॉल पर बेटी से बात की थी. ये उनकी आखिरी कॉल थी. उन्हें कुछ मानसिक परेशानी थी, जिसका वो पिछले 7-8 साल से इलाज करवा रहे थे. दवा लेने के बाद वो सामान्य व्यवहार करते थे.
रिवॉल्वर से मंत्री पर फायरिंग की

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












