
NZ vs SL Match: एक मैच में दो बार बवाल... स्टम्प पर बॉल लगी, पर बल्लेबाज आउट नहीं हुआ, VIDEO
AajTak
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को वनडे सीरीज के पहले ही मैच में 198 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी है. इस मैच में कई ऐसे वाकये हुए, जब खिलाड़ियों के साथ फैन्स ने भी अपना सिर पकड़ लिया. दो बार स्टम्प पर बॉल लगी और दोनों बार बल्लेबाज को नॉटआउट करार दिया गया.
NZ vs SL Match: न्यूजीलैंड ने अपने घर में श्रीलंका को पहले टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी. अब वनडे सीरीज के पहले ही मैच में 198 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी है. इस मैच में कई ऐसे वाकये हुए, जब खिलाड़ियों के साथ फैन्स ने भी अपना सिर पकड़ लिया. दो बार स्टम्प पर बॉल लगी और दोनों बार बल्लेबाज को नॉटआउट करार दिया गया.
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में 274 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 20वें ओवर में ही 76 रनों पर सिमट गई. इस जीत के साथ ही मेजबान न्यूजीलैंड टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
स्टम्प पर बॉल लगी, पर कीवी बल्लेबाज आउट नहीं हुआ
अजीब वाकया सबसे पहले न्यूजीलैंड की ही पारी में हुआ. कीवी ओपनर फिन एलन 9 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. सामने गेंदबाजी के लिए श्रीलंका के कसुन रजिथा थे. उनकी तेज तर्रार बॉल को एलन समझ नहीं पाए और बैट का किनारा लेकर बॉल ऑफ स्टम्प पर लगते हुए निकल गई.
बॉल स्टम्प पर लगने की तेज आवाज आई, तो कमेंटेटर को लगा कि एलन बोल्ड हो गए, लेकिन मामला कुछ अलग ही निकला. बॉल स्टम्प पर तो लगी, लेकिन गिल्लियां अपनी जगह पर ही थीं. ऐसे में एलन नॉटआउट ही रहे. इसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है.
Finn Allen gets away as the ball brushes off stump, but bails didn't fall. pic.twitter.com/lEJYw6G5TH

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












