
NZ vs SA Head To Head: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड T20I में किसने मारी बाजी, सेमीफाइनल से पहले जानिए दोनो के हेड-टू-हेड आंकड़े
ABP News
अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो आंकड़े साउथ अफ्रीका के पक्ष में दिखाई देते हैं. साल 2005 से 2026 के बीच दोनों टीमों के बीच 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं.
NZ vs SA Head To Head: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च, बुधवार को खेला जाएगा. मुकाबला न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में होगा. दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत फाइनल का टिकट तय करेगी.
अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो आंकड़े साउथ अफ्रीका के पक्ष में दिखाई देते हैं. साल 2005 से 2026 के बीच दोनों टीमों के बीच 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इनमें साउथ अफ्रीका ने 12 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 7 जीत मिली है. जीत प्रतिशत के मामले में भी अफ्रीकी टीम करीब 63 प्रतिशत के साथ आगे है, जबकि न्यूजीलैंड का प्रतिशत लगभग 37 है.
फॉर्म और आत्मविश्वास का मुकाबला
साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट में बेहतरीन लय में नजर आया है. ग्रुप चरण में टीम ने लगातार जीत दर्ज कर आत्मविश्वास बढ़ाया है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलन उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है.

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.












