
Nuclear War: वो मौके जब गलती से छिड़ जाता परमाणु युद्ध, तबाह होते-होते बची दुनिया!
AajTak
इतिहास में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनके चलते दुनिया पर न्यूक्लियर वार (Nuclear War) छिड़ने का संकट पैदा हो चुका है. तो आइए जानते हैं कब-कब आई ऐसी नौबत...
परमाणु युद्ध (Nuclear War) के खतरे से दुनिया वाकिफ है. अगर कभी परमाणु युद्ध छिड़ा तो पूरी मानव प्रजाति संकट में आ सकती है. ऐसे में किसी भी देश द्वारा जानबूझकर न्यूक्लियर वीपन (Nuclear Weapon) का प्रयोग करने की आशंका नहीं दिखाई देती. लेकिन परमाणु युद्ध किसी दुर्घटनावश भी शुरू हो सकता है, ऐसी आशंका बनी रहती है.
पूर्व में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनके चलते न्यूक्लियर वार छिड़ने का संकट पैदा हो चुका है. BBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इतिहास में कम से कम 22 मौके ऐसे आए हैं जब दुनिया में न्यूक्लियर वीपन का इस्तेमाल होते-होते बचा. तो आइए जानते हैं कब-कब आई ऐसी नौबत...
जब एक भालू की वजह से आ जाती तबाही!
बात 25 अक्टूबर 1962 की आधी रात की है. अमेरिका के Wisconsin में एक ट्रक रनवे पर लड़ाकू विमानों को रोकने के लिए दौड़ रहा था. इससे पहले कि परमाणु हथियार से लैस विमान हवा में उड़ते और दुश्मन पर हमले करते उन्हें ऐन वक्त पर रोक लिया गया. दरअसल, एक गार्ड ने हाई सेंसटिव आर्मी एरिया में एक अजीब से आकृति को देखकर अलर्ट घोषित कर दिया था. उसे लगा कि ये USSR का मिसाइल हमला हो सकता है. लेकिन बाद में पता चला कि आर्मी एरिया में दिखी चीज एक भालू था. इस तरह परमाणु युद्ध होते-होते बच गया.
दबने ही वाला था न्यूक्लियर बटन!
ऐसा ही एक किस्सा है 1995 का. तब रूसी राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन परमाणु बटन दबाने के लिए बढ़ रहे थे. लेकिन कुछ ही पलों में उन्हें अपनी गलती पता चल गई. असल में उन्हें बताया गया कि नॉर्वे के तट से एक रॉकेट लॉन्च किया गया है, जो हवा में रूस की ओर बढ़ता हुआ दिख रहा है. जवाबी हमले के लिए रूसी राष्ट्रपति फौरन एक्टिव हो गए और परमाणु बटन दबाने पर मंत्रणा होने लगी. लेकिन तभी पता चला कि वो रॉकेट रूस की तरफ नहीं बल्कि समुद्र की ओर जा रहा है और इससे कोई खतरा नहीं है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




