
Norway: नॉर्वे के Gay Bar में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, 10 घायल
AajTak
नार्वे में एक गे बार के बाहर एक सिरफिरे ने शनिवार की रात ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए. नार्वे पुलिस के मुताबिक, घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है.
नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में एक Gay Bar में शनिवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 10 घायल हो गए. नार्वे पुलिस ने कहा कि 'लंदन' गे बार नाइट क्लब के अंदर और बाहर फायरिंग हुई जिसमें दो लोग मारे गए जबकि करीब 10 लोग गोलीबारी में घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है.
नार्वे पुलिस ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया गया है. साथ ही घटनास्थल से बंदूक भी बरामद कर लिया गया है. फिलहाल, हमला क्यों किया गया, इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.
सिरफिरे ने बैग से निकाली बंदूक, की ताबड़तोड़ फायरिंग
उधर, स्थानीय मीडिया ने बताया कि शहर के सेंटर में स्थित लंदन गे बार में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. मौके पर मौजूद एक पत्रकार के मुताबिक, मैंने देखा कि एक आदमी एक बैग लेकर यहां पहुंचा और उसने बैग से एक बंदूक निकालकर गोली चलानी शुरू कर दी.
पुलिस ने कहा कि एक संदिग्ध को घटनास्थल से पकड़ा गया है. फिलहाल, संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि गे बार के बाहर फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. फिलहाल, घटनास्थल पर मारे गए दोनों लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
रेड अलर्ट पर ओस्लो यूनिवर्सिटी अस्पताल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








