
Nora Fatehi Instagram Delete: नोरा फतेही का डिलीट हुआ अकाउंट, 36.7 मिलियन फॉलोवर्स संग शेयर की थी ये लास्ट पोस्ट
AajTak
नोरा फतेही के कई फैन्स उनके ट्विटर अकाउंट को देखकर शॉक्ड हो गए हैं. लोगों का कहना है कि आखिर नोरा फतेही का अकाउंट ब्लॉक्ड क्यों बता रहा है. जानकारी के लिए बता दें, नोरा फतेही के 37.6 मिलियन फॉलोवर्स थे.
बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही के फैन्स के लिए एक बुरी खबर आ रही है. दरअसल, एक्ट्रेस का सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट हो चुका है. शुक्रवार दोपहर में जब फैन्स नोरा की पोस्ट देखने लगे तो उसमें किसी भी तरह का कॉन्टेंट दिखाई नहीं दिया. हालांकि, किसी को यह बात अभी तक पता नहीं चली है कि आखिर नोरा ने अपना अकाउंट डिलीट क्यों किया है. या फिर यह केवल एक तकनीकी खराबी के कारण नजर आ रहा है. एक्टर अपना अकाउंट इस तरह कैसे डीएक्टिवेट कर सकती हैं. जब आप नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट खोलेंगे तो उसमें 'content unavailable' लिखा नजर आएगा.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












