
Noida Viral Video: महेश शर्मा बोले- 48 घंटे में जेल में होगा श्रीकांत, नड्डा और योगी ने भी लिया संज्ञान
AajTak
नोएडा की एक पॉश सोसायटी में महिला से बदसलूकी करने के मामले में श्रीकांत त्यागी पर एफआई दर्ज हो गई है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से श्रीकांत त्यागी फरार है. पुलिस ने उसकी दबिश के लिए 4 टीमें गठित की हैं और तलाश जारी है.
खुद को भाजपा का नेता बताकर एक महिला से बदसलूकी करने और रौब झाड़ने वाला स्थानीय नेता श्रीकांत त्यागी वीडियो वायरल होने के बाद से फरार है. उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है. उसकी दबिश के लिए पुलिस ने 4 टीमें गठित की हैं. पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की पत्नी और ड्राइवर समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि श्रीकांत की तलाश जारी है.
ये पूरा मामला नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी का है. यहां श्रीकांत त्यागी और एक महिला के बीच पार्क में अतिक्रमण को लेकर बहस हुई और उसके बाद श्रीकांत त्यागी ने महिला के साथ बदसलूकी की. इसका वीडियो वायरल हो गया.
सांसद महेश शर्मा ग्रैंड ओमैक्स पहुंचे
इस बीच नोएडा से भाजपा सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी पहुंच चुके हैं. सोसायटी के कॉमन एरिया में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद हैं. पीड़ित महिला ने महेश शर्मा से बात करते हुए बताया- मैं माली से बात कर रही थी. वो गाली देने लगे. उसे जेल जाना चाहिए, जो भी अतिक्रमण है उसे तुड़वाया जाना चाहिए. सोसायटी की सचिव यहां रहने लायक नहीं हैं. इनके चचेरे भाई अथॉरिटी में हैं, शायद इसलिए कार्रवाई नहीं हुई. इस अतिक्रमण को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी. मैंने इस काम को 24 घंटे के लिए रुकवाया था.
नड्डा और योगी ने लिया संज्ञान
सांसद महेश शर्मा ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया है. मैंने पुलिसकर्मियों से कहा है उसे 48 घंटे में गिरफ्तार किया जाए. पुलिस कोर्ट से वारंट लेने गई है. ये जांच का विषय है कि श्रीकांत त्यागी कौन है. मैंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में इसे आजतक किसी कार्यक्रम में नहीं देखा है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



