
Noida: सैर पर निकले बुजुर्ग पर कुत्ते ने किया हमला, हाथ-पैर में लगे 20 टांके
AajTak
कुत्ते के काटने पर एक बुजुर्ग को 20 टांके आए हैं. 60 वर्षीय बुजुर्ग सुबह सैर करने के लिए निकले थे. घटना बाद नोएडा के सर्फाबाद गांव के लोगों का कहना है कि नोएडा प्राधिकरण को गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों को भी पकड़ने पर ध्यान देना चाहिए. कुत्ते कभी भी किसी पर हमला कर देते हैं.
दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे देश में पालतू और आवारा कुत्तों का लोगों पर हमला करने के कई वीडियो और खबरें सामने आई हैं. अब कुत्ते के हमले का नोएडा से एक और मामला सामने आया है. जिसमें साठ साल का बुरी तरह जख्मी हो गया. कुत्ते के काटे जाने के कारण बुजुर्ग को 20 टांके लगे हैं. बुजुर्ग का निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.
कुत्ते का बुजुर्ग पर हमला करने का मामला शनिवार सुबह नोएडा के सर्फाबाद का है. गांव में रहने वाले 60 बर्षीय बुजुर्ग इस्लाम ने बताया कि रोज की तरह वह शनिवार की सुबह भी सैर के लिए निकले थे. जब वो अपने रास्ते जा रहे थे तो एक आवारा कुत्ते ने उन पर अचानक से हमला कर दिया.
हमले के दौरान कुत्ते ने उनको कई बार हाथ और पैर में बुरी तरह के काटा. जब आसपास के लोग आए तो उन्होंने कुत्ते को मारकर भगाया. कुत्ते के हमले में बुरी तरह जख्मी हुए इस्लाम को तुरंत ही निजी अस्पताल ले जाया गया. उनके हाथ और पैर पर कुत्ते के काटने से इतने गहरे घाव हो गए थे कि डॉक्टर को 20 टांके लगाने पड़े.
इस घटना के बाद गांव वालों में रोष का माहौल है. गांववालों का कहना है कि नोएडा प्राधिकरण गांवों में मौजूद आवारा कुत्तों को पकड़ने पर ध्यान नहीं दे रहा है. आवारा कुत्ते कभी भी किसी पर भी हमला कर देते हैं. नोएडा प्राधिकरण को सेक्टरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में घूमने वाले आवारा कुत्तों पर ध्यान देना चाहिए.
लिफ्ट में बच्चे को काटा था
हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था. लिफ्ट में मौजूद महिला के पालतू कुत्ते ने एक बच्चे को काट लिया था. बाद में इस मामले में महिला पर केस दर्ज किया गया था. लखनऊ में भी एक युवक को पालतू कुत्ते ने इतनी बुरी से काट दिया था कि उसे अस्पताल में एडमिट होने की नौबत आ गई थी. बाद में कुत्ते को नगर पालिका ने जब्त कर लिया था और मालिक पर पुलिस केस दर्ज किया गया.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



