
Nissan Magnite की खूब डिमांड, अब कार को मिली 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग
AajTak
निसान मैग्नाइट (Magnite) भारत में पिछले साल 2 दिसंबर को लॉन्च हुई थी. इस कार की देश में जबर्दस्त डिमांड है. वेटिंग पीरियड बढ़कर 8 से 10 महीने का हो गया है.
निसान मैग्नाइट (Magnite) भारत में पिछले साल 2 दिसंबर को लॉन्च हुई थी. इस कार की देश में जबर्दस्त डिमांड है. वेटिंग पीरियड बढ़कर 8 से 10 महीने का हो गया है. लॉन्च से एक महीने के भीतर ही 32,800 यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी थी. अब निसान मोटर से बताया है कि भारत में बनी मैग्नाइट को Asean NCAP में फोर स्टार की सेफ्टी रेटिंग मिली है. यानी ग्राहकों का विश्वास अब और इस कार को लेकर मजबूत होगा. भारत में निसान मैग्नाइट का प्रोडक्शन तमिलनाडु स्थित प्लांट में हो रहा है. सेफ्टी टेस्ट में ड्राइवर के चेस्ट और को-ड्राइवर सीट वाले पैसेंजर्स के चेस्ट और निचले पैरों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम पाई गई है. दिसंबर के महीने में निसान ने मैग्नाइट लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 5.49 लाख रुपये है. मैग्नाइट के टॉप वेरिएंट की कीमत 9,59,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है. भारत में इससे सस्ती केवल रेनॉ की किगर 5.45 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












